आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर युवक को पीटकर की हत्या

Share◆ यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारी मिले पीड़ित परिवार से। प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) रामराज्य की व्यवस्था आदर्श व्यवस्था थी जहां न निर्दयता थी , न दुराचार था न ही भ्रष्टाचार...

◆ यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारी मिले पीड़ित परिवार से।

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) रामराज्य की व्यवस्था आदर्श व्यवस्था थी जहां न निर्दयता थी , न दुराचार था न ही भ्रष्टाचार था। परंतु जिस व्यवस्था में ये दुर्गुण विद्यमान हों उस व्यवस्था को रामराज्य तो कतई नहीं कहा जा सकता। परंतु अपने आप को रामराज्य व्यवस्था घोषित करना अहंकार की पराकाष्ठा ही है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में हर प्रकार की दुर्गुण व्यवस्था चरम पर है। पिछले दिनों एक निर्दय हत्या का वाकया सामने आया है । जिसमे कुछ दबंगों ने प्रयागराज करछना में सोनू यादव की पीट पीट कर हत्या कर दी तथा सोनू के छोटे भाई को पीट कर लहू लुहान कर दिया।कई दिनों तक पीड़ित भयभीत एवं उपेक्षित रहे।पीड़ित परिवार निराशा एवं अवसाद ग्रस्त होने पर मजबूर होगया। ऐसे में यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अरुणेश यादव ने ट्रस्ट का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तम चंद्र यादव की अगुआई में करछना भेजा। जिसने पीड़ित परिवार को हर तरह से सहायता करने का भरोसा दिलाया।परंतु सरकार की उदासीनता को देखते हुए यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यूपी के प्रयागराज एक छोटी सी बात पर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। 22 साल के सोनू यादव को कथित तौर पर गांव के ही कुछ लोगों ने मार डाला कारण यह बताया जा रहा है कि उनसे एक वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला जो कुछ लोगों को नागवार गुजरा उसे यह वीडियो हटाने के लिए कहा गया। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसे लाठी से पीटा गया। इससे सोनू यादव की मौत हो गई अब पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। इस घटना को लेकर यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के प्रदेश सलाहकार उत्तम चन्द्र यादव, डॉ. सौरभ यादव, प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, रायबरेली के जिला सचिव धीरेन्द्र कुमार और प्रयागराज के समस्त कार्यकारणी मैदान में उतर आयी है और बीजेपी पर निशाना साधा है।

पूरा मामला क्या है

प्रयागराज की कौंधियारा तहसील के कठौली कंचंवा गांव में यादव और ठाकुर समुदाय की मिली-जुली आबादी है। पुलिस अधिकारियों ने यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट को बताया कि सोनू यादव ने ठाकुर समुदाय के लिए आपत्तिजनक बात कहता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। इसे लेकर सोनू और ठाकुर समुदाय के कुछ लोगों को बीच कहासुनी हो गई आरोप है कि ठाकुर समुदाय के प्रीतम सिंह ने सोनू से कहा कि वह वीडियो हटा ले। लेकिन सोनू ने ऐसा करने से मना कर दिया बात बढ़ गई और लाठियां निकाल ली प्रीतम सिंह और ठाकुर समुदाय के कुछ लोगों मिलकर सोनू यादव को लाठी डंडे से पीटना शुरू किया। पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सोनू को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी शिशुपाल सिंह उसके बेटे प्रीतम सिंह और उसके रिश्तेदार श्याम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दो और लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। इसे देखते हुए फोर्स तैनात की गई है

मृतक के परिवार ने सामने रखी मांग
बुधवार 28 जुलाई को सोनू के परिवार वालों ने शव को साथ लेकर प्रदर्शन किया। गांव के पास वाली रोड जाम कर दी उनका कहना था कि जब तक उन्हें सरकारी मदद नहीं दी जाएगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा परिवार की मांग है कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। बारा सर्किल के सीईओ अवधेश कुमार सिंह ने अखबार को बताया कि किसी तरह समझा-बुझाकर परिवार को अंतिम संस्कार करने के लिए मनाया गया। यमुनापार के एसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि सोनू यादव के फोन को फारेसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY