कुशीनगर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर जनपद कुशीनगर के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के द्वारा हर्षोलास के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया ।
इस पावन अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली पडरौना अनुज कुमार सिंह द्वारा थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले अकबरपुर मुसहर बस्ती कि महिलाओं और बालिकाओं से राखी बंधवाकर उनका आर्शीवाद लिया गया तथा उनको उपहार भेट किया गया एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

जनपद के सभी थानाक्षेत्र के महिलाओं व बालिकाओं से राखी बंधवाकर उनको शुभकानाएं दिया गया साथ ही साथ उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया और उनको मिशन शक्ति के तहत अपने अधिकारों के बारे में जागरुक करते हुये अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया ।
