रेलवे स्टेशन से दो वर्षीय मासूम बच्ची, रहस्मय तरीके से गायब

Share◆ माँ ने पिपराइच थाने में नामज़द तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की। ◆ रेलवे पुलिस ने सुरु की जांच,रामकोला रेलवे स्टेशन मास्टर को घटना की कोई जानकारी...

◆ माँ ने पिपराइच थाने में नामज़द तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की।

◆ रेलवे पुलिस ने सुरु की जांच,रामकोला रेलवे स्टेशन मास्टर को घटना की कोई जानकारी नही।

भगवन्त यादव

कुशीनगर जनपद के रामकोला नगर में स्थित रेलवे स्टेशन से एक दो वर्षीय लड़की की रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी तहरीर गोरखपुर जिले के पिपराइच थाने में नामजद पड़ी है,जिसके बाद रेलवे पुलिस जांच में जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार सलेमपुर देवरिया निवासी अनु दूबे 25 अगस्त की रात 9 बजे अपने दो वर्षीय पुत्री परी के साथ उतरी लेकिन घनघोर बरसात होने के चलते स्टेशन पर ही रात में रुक गई,कुछ देर बाद उसको नीद आ गई और जब आँख खुली तो उसकी पुत्री उसके पास नही थी,बदहवास हो कर इधर- उधर खोजी जब नही मिली तो अपने सम्बन्धियो को इसकी जानकारी दी।काफी खोज बिन के बाद भी जब नही मिली तो पिपराईच थाने में एक ब्यक्ति पर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी कि वह आदमी मुझसे 35हजार रुपया उधार लिया है,जब भी उससे पैसा मांगती हु तो मुझे और मेरी बच्ची को मारने की धमकी देता है।जबकि 25/ 26 अगस्त की रात में बच्ची की गायब होने की जानकारी रेलवे कर्मचारी या अगल बगल रहने वाले परिवारों को नही है और न ही किसी प्रकार की चर्चा ही है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि स्टेशन पर कर्मचारी कम होने के चलते रात में सिर्फ स्टेशन मास्टर ही ड्यूटी पर रहते ,लेकिन इस तरह की घटना की जानकारी नही है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY