जब तक जीवित रहेंगे तब-तक इस गांव के डोल का उद्घाटन करते रहेंगे….राजेश्वर सिंह

Share◆ जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी फैलने को लेकर डोल जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा रखी है। यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के कोतवाली पडरौना के अंतर्गत चर्चित मिश्रौली...

◆ जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी फैलने को लेकर डोल जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा रखी है।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के कोतवाली पडरौना के अंतर्गत चर्चित मिश्रौली डोल मेला की घटना के बाद से विश्रामपट्टी डोल का उद्घाटन करने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नेता राजेश्वर सिंह पहुंचे। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को शाम 6 बजे मिश्रौली के विश्रामपट्टी के डोल का उद्घाटन किया। इस दौरान राजेश्वर सिंह ने कहा कि जब तक जीवित रहेंगे तब-तक इस गांव के डोल का उद्घाटन करते रहेंगे।हिंदू हितों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

 

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी फैलने को लेकर डोल जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा रखी है। इससे पूरे जनपद में कहीं भी डोल मेला और जुलूस नहीं निकाला जाएगा। पडरौना क्षेत्र के चर्चित मिश्रौली डोल मेला के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा डोल मेला पर लगाए गए डोल जुलूस रोक को लेकर मिश्रौली में निकाली जाने वाली डोल मेला में ले जाने वाली पंडाल में सजी भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा पाठ कर आरती उतारने के बाद वर्षों की परंपरा कायम की।
इस अवसर पर प्रशासन और गांव के सम्भ्रांत लोगो मे पिंटू मिश्रा, शंभू मिश्रा, महेंद्र दीक्षित,आयोजक दाऊ आदि मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY