राकेश यादव को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने पर, यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट ने किया सम्मानित

Share● यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट युवा इकाई के जिला अध्यक्ष संभल है राकेश यादव। यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क गौतमबुद्ध नगर ( उत्तर प्रदेश) यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के युवा इकाई के जिलाध्यक्ष...

● यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट युवा इकाई के जिला अध्यक्ष संभल है राकेश यादव।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

गौतमबुद्ध नगर ( उत्तर प्रदेश) यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के युवा इकाई के जिलाध्यक्ष संभल राकेश यादव को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुणेश यादव ने बताया कि भारतीय दिव्यांग क्रिकेट बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी श्री के रामी रेड्डी ने आगामी बांग्लादेश सीरीज के लिए राकेश यादव को टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है साथ ही टी20 और वनडे टीम में भी उनका चयन हुआ है।


यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ उनको गर्म जोशी से शाल, प्रतीक चिन्ह एवम सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस सम्मान समारोह में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उमेश यादव राष्ट्रीय महासचिव डॉ हेमेंद्र यादव संरक्षक सुरेंद्र सिंह सलाहकार डॉ सुभाष यादव, अरविंद यादव, संजीव यादव, अजय यादव, उत्तम चंद्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधुर यादव, प्रदेश सचिव किशन पाल यादव, जिला अध्यक्ष लखनऊ अखिलेंद्र यादव, प्रदेश सचिव युवा इकाई संदीप यादव, सौरव यादव, नितेश यादव, पंकज यादव चंद्रपाल यादव सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY