कुशीनगर जनपद मेरे सामाजिक व राजनीति संघर्षों के जीवन से जुड़ा है….. मुख्यमंत्री

Share◆ मुख्यमंत्री ने लगभग 400 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। भगवन्त यादव कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज तहसील के पीछे बने ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में...

◆ मुख्यमंत्री ने लगभग 400 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

भगवन्त यादव

कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज तहसील के पीछे बने ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई विकास परियोजना का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। समारोह में भारी जनसैलाब उमरी हुई थी। इस जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर की धरती अपने परिश्रम, पुरुषार्थ और धर्म के प्रति अपनी श्रद्धा भावना से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भीषण बाढ़ की त्रासदी को आपने झेला है , इससे पहले आपने कोरोना की लड़ाई लड़ी थी । उन्होंने भीषण गर्मी में 3 घंटों से बैठे सभी दर्शकों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि कुशीनगर हम लोगों का प्यारा जनपद रहा है। कई आंदोलनों में यहां भाग लेने का मौका मिला है। मुसहर जाति के आंदोलन का भी जिक्र उन्होंने किया। उन्होंने कहा कई कार्यकर्ताओं के साथ यहां के गलियों, सड़कों, जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय में आंदोलन करने की एक लंबी श्रृंखला रही। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को देखता हूं तो वास्तव में विकास किस रूप में होना चाहिए यह पता चलता है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि 2 विधानसभा क्षेत्र में जाने का अवसर प्राप्त होगा। लगभग 400 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ कुशीनगर के लिए एक टेलर है और कार्य किया जाना है। उन्होंने आगे कहा कि कुशीनगर का अपना मेडिकल कॉलेज होगा और अब हम बहुत शीघ्र ही आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब तो हवाई जहाज भी कुशीनगर से उड़ेगी। यहां की पहली फ्लाइट इंटरनेशनल फ्लाइट होगी क्योंकि भगवान बुद्ध 13 बड़े शक्तिशाली देशों में भारत की शिक्षा और संस्कृति लेकर पहुंचे थे।आगामी एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन की भी चर्चा उन्होनें की।


भीषण गर्मी, बाढ़ व कोरोना के बाबजूद रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने पर उन्होंने सभी का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने 1977 से 2017 तक सितंबर महीने में कुशीनगर के 500 /700/ 1000 बच्चे के इंसेफलाइटिस से असमय मरने की चर्चा की व इस बात के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, शुद्ध पेयजल घर-घर, स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जिससे दिमागी बुखार पूरी तरीके से समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि यहां का मासूम बच्चा एवं किसी मां को इस बात के लिए रोना नहीं पड़ेगा, पूरे देश को संभालने वाला अभिभावक एवं यशस्वी नेतृत्व वाले प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रशंसा करते उन्होंने कहा देश की राजनीति पहले जाति , मजहब वेश,भाषा तक सीमित थी लेकिन मोदी जी ने बिना किसी भेदभाव के हर तबके तक विकास पहुंचाया, लेकिन तुष्टीकरण किसी की नहीं की। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति जब तक देश में थी तब तक देश में आतंकवाद भ्रष्टाचार एवं अन्याय था । आज सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। उन्होंने कहा कि हर गरीब को शौचालय मिला, निशुल्क राशन मिला। उन्होंने यह भी कहा कि 2017 के पहले तो राशन अब्बा जान हजम कर जाते थे। तब यहां का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था। आज कोई राशन निगलेगा तो जेल जरूर पहुंच जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पहले गरीबों की नौकरी अब्बा जान के कहने पर मिलती थी। एक गैंग झोला लेकर वसूली पर निकलता था। किसी भी योग्य व्यक्ति का चयन नहीं होता था, अध्यापक पुलिस की भर्ती में पैसा भी लग जाता था और नौकरी भी नहीं मिलती थी। सरकार के सारे 4 वर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने 4.30 लाख नौजवानों को नौकरी दी। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 4 वर्षों में भूख से एक भी मौत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आज फ्री में पेंशन एवं गरीबों की सुविधाएं मिलती हैं। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 से 24 घंटे बिजली हर जनपद के हर गांव में पहुंचते हैं ।उन्होंने कहा कि विकास पर सब का समान अधिकार है। कुशीनगर को किसान बाहुल्य क्षेत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग मेहनती हैं, परिश्रमी हैं, गन्ने ,केले और सब्जी की खेती यहां का किसान नई तकनीक के साथ जोड़कर समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।


उन्होंने कहा कि किसान आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। किसान कहीं हाथ फैलाने को मजबूर नहीं है। आज गेहूं और धान क्रय होता है तो पैसा सीधे खाते में जाते हैं। अब पहले की तरह बिजली के लिए सांसद और विधायक का घेराबंदी नहीं होती। कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत है, आज जंगल पार्टी, अपराधी और दंगाई गायब है। उन्होंने पडरौना का जिक्र करते हुए बताया कि यहां पहले हर साल जन्माष्टमी में दंगा होता था, आज दंगाइयों को मालूम है कि इसके बाद क्या होगा। इसके बाद पूरा घर बार बिक जाएगा। कोरोना का जिक्र करते हुए मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली महाराष्ट्र और केरल में कोरोनावायरस संभले नही संभल रहा है, जबकि 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में आज सिर्फ 14 मामले हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के भूत को बोतल में बंद करके रख दिया है। दिल्ली, केरल ,महाराष्ट्र में कोरोना नहीं संभल रहा है क्योंकि सरकार की जनता के प्रति नियत साफ नहीं है। उन्होंने करोना काल में सावधानी बरतने की सलाह दी और इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि कुशीनगर में 8 लाख लोगों ने टीका लगा लिया है। उन्होंने कहा कि सब को निःशुल्क टीका उपलब्ध है। टीका ही सुरक्षा कवच है हम सबको कोरोनावायरस से बचाने के लिए। जनपद कुशीनगर के गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक-एक गन्ना किसान का पाई पाई चुकता करवाएंगे नहीं तो कार्यवाही बहुत सख्त करेंगे । उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान का अंतिम अल्टीमेटम दे चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना ने अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया अन्यथा कुशीनगर व देवरिया को चीनी मिल देने की इच्छा थी। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में सड़क, एयरपोर्ट, हाईवे ,पेय जल व जनता की सारी आवश्यकताओं को रुकने नहीं दिया गया।
राम मंदिर को दुनिया का सबसे खूबसूरत मंदिर बनाने का जिक्र उन्होंने किया। अंत मे उन्होंने कहा कि अगर लगता है कि मोदी और योगी ने अच्छा कार्य किया है तो सभी विपक्षी की जमानत जब्त होनी ही चाहिए।

सभा को सांसद विजय दुबे ने संबोधित करते हुए बताया कि यूपी में सुशासन, महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी, किसान आत्मस्वावलम्बी, व्यापारी को स्वछंद व्यापार मिला है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी ने बिना छुट्टी के निरंतर गरीबो के लिए जीवन समर्पित किया है।
राज्य मंत्री अतुल सिंह ने कहा कि कुशीनगर के विकास की गंगा मुख्यमंत्री जी ने बहाई है। मा0 मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आपने कुशीनगर को इतना दिया है कि बयान नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर विधायक खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, लाल बाबू वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख विशाल समेत अन्य
जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY