नपा अध्यक्ष ने किया सिंगल आर्म एलईडी हाईवे लाइट का लोकार्पण

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के नगरपालिका परिषद पडरौना के अम्बे चौक से जटहाँ मोड़ तक 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत सड़क के दोनों तरफ 9 मीटर...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के नगरपालिका परिषद पडरौना के अम्बे चौक से जटहाँ मोड़ तक 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत सड़क के दोनों तरफ 9 मीटर ऊंचे सिंगल आर्म एलईडी हाईवे लाइट लगाए जाने का लोकार्पण मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया।
गौरतलब है कि इसके पहले भी रामकोला रोड स्थित बावली महाराणा प्रताप चौक से नगर सीमा तक और छावनी स्थित गायत्री मंदिर से सुभाष चौक तक भी सड़क के दोनों तरफ सिंगल आर्म एलईडी हाईवे लाइट लगाए जाने का शिलान्यास किया गया था जिसका कार्य जारी है। नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि नगर के विस्तारित हो जाने के बाद ऐसे सभी जगहों को चिन्हित किया जा रहा है जहाँ रात्रि में प्रकाश सुविधा उपलब्ध नही है, ऐसे सभी स्थानों को जगमग पडरौना लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से नगरपालिका प्रकाशित करने का काम करेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर पर उनके साथ भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश सहसंयोजक रामेश्वर कुशवाहा, सभासद सौरभ सिंह, सुरेश रौनीयार, करीम अली, चंदन जायसवाल, रामाश्रय गौतम, सोनू यादव, अखिलेश मनि त्रिपाठी, सचिदानंद झा, अवधकिशोर गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, धनंजय पांडेय, शिंघासन साहनी, पंकज तिवारी, कैलाश साहनी, अक्षय साहनी, गोलू शुक्ला, राजिंदर गुप्ता, विनोद बाड़ी, रामेश्वर चौरसिया, रामु कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, सहित आलोक चौबे, मानस मिश्र, अभय मारोदिया, रितेश जायसवाल, शिब्बू मिश्र, अमित तिवारी, अरुण सिंह, आलोक विश्वकर्मा, नीरज मिश्र, विनय मद्धेशिया, धर्मेंद्र मद्धेशिया, सिद्धार्थ जायसवाल, नीलेश मिश्र, सोनू मिश्र, उज्ज्वल वर्मा, विजय कौशिक, पवन जायसवाल, श्याम साहा, आदर्श जायसवाल, शिव जायसवाल, गुड्डू मिश्र, संतोष मिश्र, धनंजय मिश्र, गुलाब शर्मा, पिंटू पासवान, दीपक जायसवाल, आकाश वर्मा, गौतम गुप्ता सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY