केंद्र व राज्य सरकारें समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध हैं….विनय

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर केंद्र व राज्य सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनमानस तक पहुंचाने के लिये हुई चौपाल सभा का आयोजन बीते दिनों नगर पालिका अध्यक्ष...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर केंद्र व राज्य सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनमानस तक पहुंचाने के लिये हुई चौपाल सभा का आयोजन बीते दिनों नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सिधुआ स्थान स्थित पिपरा टोला में हुआ। उक्त सभा में प्रमुख वक्ता के रूप में नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने आमजन को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें लगातार समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध हैं। कोरोना जैसी महामारी के बीच भी जिस तरह सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखते हुए आवास, शौचालय, किसान सम्मान योजना, उज्ज्वला, सहित तमाम पेंशन योजनाओं व मूलभूत ढांचागत विकास के अलावा विश्व के सबसे बड़े मुफ्त टीकाकरण अभियान को सुचारू रूप से जारी रखा, उससे यह साफ प्रदर्शित होता है कि केंद्र व राज्य सरकारें समाज के अंतिम व्यक्ति को लेकर भी कितनी गंभीर है। साथ ही नपाध्यक्ष ने बताया कि राज्य और केंद्र की अन्य तमाम योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए नगरपालिका पडरौना पूरी कर्मठता के साथ लगी है।

बैठक के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से चंद्र देव कुशवाहा, राजू कुशवाहा, हर्ष देव कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, संदीप यादव, ध्रुव कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, पिंटू यादव, सोनू खरवार, रामचंद्र प्रसाद, कमलापति, हरिओम कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, संतोष गुप्ता, कमलेश गुप्ता, जनार्दन श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, आकाश वर्मा सहित स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY