◆ दर्जनो प्रार्थनापत्र देने के बाद भी अधिकारियो के कानो तले जू नही रेगे।
◆ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी से मिडिया के माध्यमसे किया मांग।
यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर ( उत्तर प्रदेश) जनपद मे चौकाने वाला खबर है कि रामकोला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सिधावे के टोला पठानपट्टी निवासी रामधनी प्रसाद पुत्र बकलू प्रसाद ने किसान सम्मान निधी पाने हेतु दिनांक 22/2/2019 को पंजीकरण किया है जिसका पंजीकरण संख्या Up147200898 है।
लेकिन किसान सम्मान निधी इनके खाते मे नही आया इनके बैक खाते के जगह दूसरे के खाता दर्ज कर विभाग ने गलती कर रामधनी को विभागीय चक्कर काटने हेतु मजबूर किया गया इसे सुधार कराने हेतु जिला प्रशासन जिला कृषिअधिकारी व सम्पूर्ण समाधान दिवस आदि पर दर्जनो प्रार्थना पत्र दिये लेकिन कोई सुनने वाला नहीं ऐसे मे माननीय प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री जी से मिडिया के माध्यम से मांग किया है कि हम गरीब किसान रामधनी के खाता मे किसान सम्मान निधी भेजी जाय ऐसे बहुत से किसान अभी बंचित है।
