रेल लाइन पार करते समय, ट्रेन से युवक की मौत

Shareभगवन्त यादव संबाददाता कुशीनगर जिले में रविवार को पनियहवा पुल के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव...

भगवन्त यादव संबाददाता

कुशीनगर जिले में रविवार को पनियहवा पुल के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस दरम्यान एक पैसेंजर ट्रेन लगभग आधा घंटा तक रुकी रही।

जानकारी के अनुसार, पनियहवा रेलवे स्टेशन से बिहार जा रही देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने पनियहवा पुल के पास एक शव पड़ा देख ट्रेन रोक दी और स्टेशन को सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर खड्डा पुलिस व आरपीएफ के जवान पहुंचे। मृतक का सिर व धड़ अलग-अलग रेलवे लाइन के बीच में पड़ा था। इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मृतक की पहचान हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा निवासी मोहन गुप्ता पुत्र मोतीलाल गुप्ता (28) के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि मोहन रेल लाइन पार कर रहा था, तभी बिहार जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन लगभग आधा घंटा तक वहां खड़ी रही। शव को हटाकर ट्रैक साफ किया गया, तब ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।

मोहन की पत्नी गुड्डी देवी (26), पुत्री संध्या (8), अमृता (6), पुत्र अभिषेक (5) व तीन साल की बेटी खुशी है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY