7 वर्षो से लगातार पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए काम हो रहा है….विनय

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कुशीनगर के तत्वाधान में आयोजित मिशन शक्ति निर्भया एक पहल कार्यक्रम का आयोजन आज नगर के एम आर एम...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कुशीनगर के तत्वाधान में आयोजित मिशन शक्ति निर्भया एक पहल कार्यक्रम का आयोजन आज नगर के एम आर एम पैलेस में हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल रहे।

गौरतलब है कि मिशन शक्ति फेज 3 कार्यक्रम में 75000 महिलाओं के कौशल क्षमता विकास कर्यक्रम व जागरूकता अभियान को मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा सम्बोधित भी किया गया। इसके अलावा डाक विभाग के सहयोग से एक जनपद एक उत्पाद योजना पर आधारित डाक टिकट का अनावरण कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में अध्यक्ष श्री जायसवाल ने केंद्र व राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले 7 वर्षो से लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए काम हो रहा है। उज्ज्वला योजना को महिलाओं के जीवन से जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि एक सामान्य महिला को श्वास सम्बंधित तमाम रोगों से मुक्ति दिलाने का काम घर घर गैस कनेक्शन द्वारा सरकार कर रही है। राज्य सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा को अभूतपूर्व बताते हुए उन्होंने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुशीनगर विंध्यवासिनी राय, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रप्रभा पांडेय, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रणजीत वर्मा, कोऑर्डिनेटर दीपक यादव, सहायक डाक अधीक्षक एस के शुक्ला, आकाश वर्मा, मानस मिश्र, गुल्लू मद्धेशिया, अजय शर्मा, नीरज गोंड़, आनन्द रावत, संदीप, निखिल के अलावा अन्य महिला समूहों की उपस्थिति रही।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY