मनीष हत्याकांड के बिरोध में व्यपारियों ने निकाली कैंडिल मार्च।

Share◆ मनीष हत्याकांड की हो सीबीआई जांच। भगवन्त यादव संवाददाता कुशीनगर कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से मौत की खबर पर व्यवसाई वर्ग...

◆ मनीष हत्याकांड की हो सीबीआई जांच।

भगवन्त यादव संवाददाता

कुशीनगर कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से मौत की खबर पर व्यवसाई वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। जनपद के दुदही विकास खंड के मठिया भोकरिया बाजार में गुरुवार की सायं कैंडल मार्च निकालकर दुकानदारों ने मनीष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शीघ्र हत्यारोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। व्यापार मण्डल अध्यक्ष स्वामीनाथ ने कहा कि आरोपि पुलिसकर्मियों को गोरखपुर जिला प्रशासन संरक्षण दे रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। व्यापारी समाज इसकी भर्त्सना करता है।

 

डा. अमित ने कहा कि योगी सरकार आरोपितों पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें बचाने में जुटी है। डा. मुरारी जायसवाल ने कहा कि हम व्यापारियों की संवेदना पीड़ित परिवार के प्रति है। हम न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे,महन्थ प्रसाद गुप्ता ने कहा की इस सरकार में आमजन के साथ ही व्यपारी वर्ग पूर्णतया असुरक्षित महसुस कर रहा है अगर मनीष को न्याय नहीं मिलता है तो व्यपारी समाज आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है,मार्च के दौरान एड अमर नाथ पटेल ने कहा की योगी की पुलिस वर्दी में सरकार के सह पर गुण्डों की रूप धारण करती जा रहीं है।इस दौरान रमेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, गोरख भारती, भरत गुप्ता, रमाशंकर गोड़,बी पी सिंह पटेल, नन्दू पटेल, दिवाकर गुप्ता, सुजीत गुप्ता, प्रमोद खरवार, रोहित गुप्ता, सदाबृक्ष केशरी, रामकैलाश गुप्ता, मनोज गुप्ता,रामअवध गुप्ता, बिजय ठाकुर, दिनेश गुप्ता ,संजय सम्राट, दिपू खरवार ,गुलशन गुप्ता,गौरव गुप्ता, तुफानी शर्मा विकास याद ,अलगू कुशवाहा, दीनानाथ गोंड सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY