यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्रौली में शांति कमेटी की बैठक की गई जिसमें क्षेत्र के पूजा समितियों के अध्यक्षों व गणमान्य लोगों से सकुशल नवरात्रि पूजा मेला को संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिया गया जिसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना निर्भय कुमार ने कहा कि अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न करने नहीं दिया जाएगा किसी भी प्रकार का समस्या आता है तो सीधे पडरौना कोतवाली के सीयूजी नंबर पर जानकारी दे सकते हैं जिसका तत्काल निवारण कराया जाएगा।
इस दौरान पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली चौकी इंचार्ज आहूत यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा को मिलजुल कर सकुशल संपन्न करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर महेंद्र दीक्षित, अनवर(ग्राम प्रधान मिश्रौली), दीनानाथ गुप्ता, जितेंद्र प्रताप सिंह, निरंजन शर्मा, मारकंडे जयसवाल, राजकुमार वर्मा, रौनक अली देहाती, दूधनाथ वर्मा तथा मिश्रौली चौकी स्टॉप में एसआई अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल अनिल यादव, गिरीश चंद्र गौड़, पंकज यादव, वीरेंद्र विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।