◆ नपा अध्यक्ष द्वारा विगत 15 वर्षों से लगातार यह आयोजन कराया जा रहा है।
यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर शारदीय नवरात्रि की प्रथम दिन वृहस्पतिवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के प्रधान कार्यालय के प्रांगण में सामूहिक फलाहार कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में विगत 15 वर्षों से लगातार यह आयोजन कराया जा रहा है। जिसमे सभी व्रती भक्त प्रसाद ग्रहण करते आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष ने स्वयं उपस्थित होकर सभी के बीच प्रसाद वितरण किया। फलाहार में कई प्रकार के फलों व मिष्ठान आदि की व्यवस्था स्टॉल लगाकर की गई थी। नौ दिवसीय नवरात्रि व्रत की वैज्ञानिकता बताते हुए उन्होंने कहा की इस प्रकार के व्रत धार्मिक दृष्टिकोण के अलावा हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम भी करते हैं जो हमारे अमाशय को शरद ऋतु में होने वाले बदलाव के लिए तैयार करता है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करते हैं। उन्होंने देवी महादुर्गा से नगर सहित पूरे भारत की खुशहाली व कोरोना जैसी महामारी से सम्पूर्ण विश्व की मुक्ति की कामना की।

इस दौरान उनके साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सह संयोजक रामेश्वर कुशवाहा सभासद सुरेश चौरसिया, राकेश मद्धेशिया, रामाश्रय गौतम, राजकुमार चौरसिया, सोनू यादव, सुभाष सोनी, अरूण सिंह, संजय साहा, रत्नेश तिवारी, प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, दीनदयाल मद्धेशिया, आनंद रावत, विनय मद्धेशिया, अलोक विश्वकर्मा, श्याम साहा, सिद्धार्थ जायसवाल, कुंदन सिंह, सालू पटेल, विशाल गुप्ता, गौतम गुप्ता, रोहन विश्वकर्मा, नीरज मिश्रा, भरतचौधरी के आदि सम्मानित श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
