पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से आस्था रखने वाले देशो को जोडा…. सीएम योगी

Share◆ 20 अक्टूबर को पीएम मोदी के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की अंतिम चरण मे चल रही तैयारियों का जायजा लेने कुशीनगर आये थे सीएम योगी। कुशीनगर उत्तर प्रदेश...

◆ 20 अक्टूबर को पीएम मोदी के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की अंतिम चरण मे चल रही तैयारियों का जायजा लेने कुशीनगर आये थे सीएम योगी।

कुशीनगर उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने बौद्ध सर्किट के आधार पर पर्यटन की सभी संभावनाओं को आगे बढ़ाया, जिन देशों की आस्था बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई है उसे पीएम ने जोड़ने का कार्य किया।

सूबे के वजिरेआला मंगलवार को पीएम मोदी के कुशीनगर मे 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अंतिम चरण मे चल रही तैयारियों स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी 20 अक्टूबर को पीएम मोदी अलग-अलग तीन स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किये। वह पीएम के कार्यक्रम को लेकर उत्साह से लबरेज थे बोले उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से कुशीनगर को एक अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट उपलब्ध हो रहा है। योगी ने कहा कि कुशीनगर को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिलने से न सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश बल्कि बिहार व पडोसी राष्ट्र नेपाल के विकास में एक बहुत बड़ा योगदान होगा

इस दौरान वजिरेआला ने बताया कि श्रीलंका से भगवान बुद्ध के अवशेष के साथ डेलिगेशन कुशीनगर पधार रहे है जिनका इस्तकबाल प्रदेश व जनपदवासियों द्वारा किया जायेगा जो हमारी संस्कृति और परम्पराओं मे शुमार ” अतिथि देवो भव ” की परिकल्पना को साकार करेगी। उन्होंने उड़ान योजना का जिक्र किया और कहा कि यह विकास, रोजगार एंव आवागमन की योजना है।

देश मे नौ की संख्या मे सर्वाधिक एयरपोर्ट के सूची मे शामिल उ0प्र0 के वाराणसी, लखनऊ के बाद कुशीनगर तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का गौरव प्राप्त किया है। सूबे के मुखिया योगी, प्रधानमंत्री मोदी व अन्य अतिथियों के स्वागत के लिए उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गयी है। इसके अलावा 25 अक्टूबर को नौ मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन और किया जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि कुशीनगर में विकास योजनाओं में बाईपास, सड़क मार्ग और मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY