भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है…पीएम

Share◆ बोले पीएम कुशीनगर का विकास यूपी व केन्द्र सरकार की प्राथमिकताओ मे है। यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भगवान तथागत की धरती कुशीनगर...

◆ बोले पीएम कुशीनगर का विकास यूपी व केन्द्र सरकार की प्राथमिकताओ मे है।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भगवान तथागत की धरती कुशीनगर में सूबे का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के ज्ञान से लेकर महापरिनिर्वाण तक की संपूर्ण यात्रा का साक्षी ये क्षेत्र आज सीधे दुनिया से जुड़ गया है। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ये सुविधा, उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को को कुशीनगर मे सूबे का तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण के बाद संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डा सिर्फ एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं है। इससे किसान, पशुपालक, दुकानदार, मजदूर, स्थानीय उद्योगपति, सभी लाभान्वित होंगे। पर्यटन में असीमित वृद्धि होगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। आने वाले तीन से चार वर्षों में देश में 200 से अधिक एयरपोर्ट, सीपौड का नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डा दशकों की उम्मीदों का फल है। आज मुझे दोगुनी खुशी हो रही है। तीर्थाटन के साथ-साथ पूर्वांचल के जनप्रतिनिधि के रूप में एक सकंल्प को भी पूरा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह एयरपोर्ट अर्थव्यस्था में बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर प्रोफेशनली चले, सुविधा सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार व केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है। उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है, इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरू भी हो चुकी है। 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है। देश का एविएशन सेक्टर प्रोफेशनली चले, सुविधा सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है। ये कदम भारत के एविएशन सेक्टर को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक बड़ा रिफॉर्म डिफेंस एयरस्पेस को सिविल यूज के लिए खोलने से जुड़ा है। हाल ही में पीएम गतिशक्ति- नेशनल मास्टर प्लान भी लॉन्च किया गया है। इससे गवर्नेंस में तो सुधार आएगा ही, यह भी सुनिश्चित कराया जाएगा कि सड़क हो, रेल हो, हवाई जहाज हो, यह एक दूसरे को सपोर्ट करें, एक दूसरे की क्षमता बढ़ाएं।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY