बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले गैंग के 3 अभियुक्त ग्रिफ्तार

Share◆ अंगूठा के फिंगर प्रिन्ट का नकली क्लोन तैयार कर थार-पे एप्प से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले अर्न्तजनपदीय गैंग का पर्दाफाश। ◆ गिरफ्तार अभियुक्तों से 129550/- रू0 नकद...

◆ अंगूठा के फिंगर प्रिन्ट का नकली क्लोन तैयार कर थार-पे एप्प से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले अर्न्तजनपदीय गैंग का पर्दाफाश।

◆ गिरफ्तार अभियुक्तों से 129550/- रू0 नकद बरामद।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचन्द कन्नौजिया के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण के लिए निरन्तर अभियान चलाई जा रही है। इसी के क्रम में जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान में दिनांक 15.09.2021 को पीड़िता के बचत खाते से 325000/- रुपये गायब होने के संबंध में मु0अ0स0-342/21 धारा 66 डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा थाना अहिरौली बाजार में दिनांक 18.11.2021 को पीड़ित के बचत खाते से कई बार में कुल 98000/-रुपया फर्जी तरीके से निकाले जाने के संबंध में मु0अ0सं0- 201/21 धारा 66 डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री सचिन्द्र पटेल द्वारा जनपद में पीडितों के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले गैंग का पर्दाफास करने हेतु तत्काल स्थानीय पुलिस एवं साइबर सेल कुशीनगर के संयुक्त टीम का गठन कर अभियोगों के सफल अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे जिसके तहत थाना तरयासुजान एवं साइबर सेल कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने अंगूठे के फिंगर प्रिन्ट का नकली क्लोन तैयार कर थार-पे एप्प से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले 03 अन्तर्जनपदीय शातिर जालसाजों को तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।
अपराध करने का तरीका-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग नकली फिंगर प्रिन्ट तैयार कर फर्जी जनसेवा केन्द्र का रजिस्ट्रेशन कराकर खातो से रूपये निकालने का काम करते है। हम लोगो द्वारा फिनो पेमेन्ट बैंक के द्वारा KYC कराकर थार-पे एप्प द्वारा आईडी बनाकर उसी के माध्यम से भुलेख के आईजीआरएस साईट से स्टाम्प पैड/आधारकार्ड डाउनलोड करते है। स्टाम्पपैड पर अंगुठे का निशान लगा रहता है उसी निशान को स्कैन कर रबर मुहर बनाने वाली मशीन से अंगुठे का क्लोन(डुप्लीकेट फिंगर प्रिन्ट) मास्टर बटर पेपर की मदद से तैयार कर फिंगर स्कैन मशीन पर उस बनाये गये क्लोन को रखकर डाउनलोड हुए आधारकार्ड नं0 को प्रयोग में लाकर सम्बन्धित व्यक्ति के बैंक के खाता नं0 के सम्बन्ध में जानकारी कर थार-पे नाम के एप्प के माध्यम से रूपयो की निकासी करते है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तगणों द्वारा अन्य जनपदों में कारित किये गये अपराध के संबंध में गहनता से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
01. श्यामराज पुत्र पारसनाथ सा0 तरकुलही पोस्ट झगहां थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
02. दीपक कुमार पुत्र राजेन्द्र साहनी ग्राम जंगल पिपरा पोस्ट लक्ष्मीपुर थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया।
03. जितेन्द्र गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद सा0 लुअठई बाजार पोस्ट लक्ष्मीपुर थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया ।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 342/21 धारा 420/467/468 भादवि व 66डी आई0टी0 एक्ट थाना तरया सुजान जनपद
कुशीनगर।
02.मु0अ0सं0 201/21 धारा420/467/468 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट थाना अहिरौली बाजार जनपद
कुशीनगर।

बरामदगी का विवरण-
01. एक अदद सोनी कंपनी का लैपटाप।
02. फिंगर स्कैनर डिवाईस।
03. एक अदद रबर मुहर बनाने की मशीन।
04. पाँच अदद मोबाईल भिन्न भिन्न कंपनी का।
05. 04 अदद सिम कार्ड।
06. एक अदद वाहन रेनाल्ट क्विड कार रजि0नं0 UP52 BM2242।
07. एक टीने का डब्बा व एक प्लास्टिक पारदर्शी का बोतल।
08. एक प्लास्टिक का डिब्बा।
09. एक काला कलर का डिब्बा तथा एक बेलनाकार का प्लास्टिक रोल।
10. एक प्लास्टिक की काले रंग की मग टाईप की कटोरी।
11. एक प्लास्टिक की पन्नी में सफेद पाउडर।
12. ड्राईविंग लाईसेन्स 02 अदद।
13. 07 अदद ATM कार्ड।
14. 02 अदद आधार कार्ड।
15. 02 अदद पैन कार्ड,।
16. 02 अदद निर्वाचन कार्ड,।
17. 01 अदद व्हीकल रजिस्ट्रेशन कार्ड।
18. 02 अदद चेकबुक सेन्ट्रल बैंक।
19. 03 अदद क्लोन अंगुठा।
20. 02 अदद मास्टर पेपर जिस पर कई अंगुठो का निशान लगा हुआ।
21. 129550 रूपये नकद बरामद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी थाना तरया सुजान,उ0नि0 धनजंय कुमार राय चौकी प्रभारी बहादुरपुर,उ0नि0 प्रदीप कुमार, हे0का0 बिजली सिंह, हे0का0 राधेश्याम यादव, हे0का0 धर्मवीर यादव, का0 राघवेन्द्र सिंह, का0 अभिषेक राय,का0 चन्द्रभान वर्मा साइबर सेल,का0 विजय कुमार वर्मा साइबर सेल कुशीनगर आदि रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY