दीपक से जगमगाया बुढ़िया माता का छठ घाट

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर पडरौना नगर के मेन बाजार उत्तरी मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता छठ घाट पर धनतेरस की शाम दीपों के प्रकाश से जगमगा उठा। 21000...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर पडरौना नगर के मेन बाजार उत्तरी मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता छठ घाट पर धनतेरस की शाम दीपों के प्रकाश से जगमगा उठा। 21000 दीपों की जगमग रोशनी के बीच वृहद दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा लगातार दूसरे वर्ष भी धूमधाम से आयोजित कराया गया।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर उन्होंने इसे पडरौना नगर में भी आयोजित कराने का स्वप्न देखा था। जिसे आज लगातार दूसरे वर्ष भी सफल रूप से पूरा होता देखकर आत्मसंतुष्टि मिल रही है। बता दें कि इस छठ घाट को शासन के झील तालाब पोखर संरक्षण योजना के तहत नपा द्वारा विकसित कराया गया है। जिसे नपाध्यक्ष द्वारा किड्स पार्क एवं पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में नगर के इस हिस्से को सांस्कृतिक रूप से विकसित करने की योजना है।


इस दौरान मनीष जायसवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि, सुनीता देवी, उर्मिला देवी,अनीता जायसवाल, प्रियंका कुमारी, प्रमिला देवी, सरोज देवी, सविता जैसवाल, सुरेश गुप्ता, मनोज चौधरी, रवि सिन्हा, चंचल चौबे, आलोक विश्वकर्मा,श्याम साहा, नीरज मिश्रा,भरत चौधरी, राजेश जायसवाल, विनय मद्धेशिया, रूपम सिंह, अनूप गौड़, संतोष चौहान, आदर्श जयसवाल, आनंद रावत,मनीष सिंह, धर्मेंद्र मद्धेशिया, विनय पांडे, अभय मारोदिया, रवि शर्मा, साधु मद्धेशिया, सचिन साहा,अमित श्रीवास्तव, कुंदन सिंह, अभय तिवारी,विनय कुमार, बृजेश शर्मा, गौतम गुप्ता, रोहन विश्वकर्मा, सागर पांडेय, सत्येंद्र यादव आदि सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY