काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण का नगर पालिका पडरौना द्वारा किया गया लाइब प्रसारणl

Share◆ नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी ने भारत की सनातन संस्कृति को किया मजबूत करने का प्रयास। यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर काशी...

◆ नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी ने भारत की सनातन संस्कृति को किया मजबूत करने का प्रयास।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर काशी नगरी की धरा पर मां गंगा को साक्षी मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सात सौ करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुआ श्री काशी विश्वनाथ धाम को विश्व को समर्पित किया। दो दिवसीय प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे पीएम मोदी काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर पतित पावनी गंगा का दर्शन व स्मरण करते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचें जहा काशी विश्वनाथ के अलौकिक परिसर के स्वागत में पूरी काशी शिव दीपावली की तरह सजी हुई थी।
देश की सभी नदियों के जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक कर मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी षोड्षोपचार विधि से भगवान विश्वेश्वर का पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव के विस्तारित दरबार व नव्य स्वरुप के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम का लाइब प्रसारण नगर पालिका पडरौना द्वारा नगर के साहबगंज दक्षिणी मुहल्ला मे किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की अध्यक्षता मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम प्रसारित कार्यक्रम को लोगो ने बडी उत्साह से देखा। लोकार्पण से पूर्व एकाकार के पावन पथ पर हाथों में गंगा जल लेकर पीएम मोदी महादेव के भक्त के रूप में गर्भगृह पहुचे और पूजा अर्चना के बाद मंदिर चौक पर पीएम देशभर के प्रमुख संतों के साथ संवाद किए।

इस दौरान नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि अयोध्या के बाद काशी को भव्यता प्रदान करते हुए पीएम मोदी व सीएम योगी ने भारत की सनातन संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास किया है। पीएम मोदी के तीन संकल्पों स्वच्छता सृजनता व आत्मनिर्भरता को अपने जीवन मे पूरे मनोयोग से उतारने को लेकर उन्होंने सभी को दृढसंकल्पित होने के लिए आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद मिश्रा, पूर्व संगठन मंत्री रामेश्वर कुशवाहा, विवेकानंद पांडेय जिला महामंत्री, जन्मेजय सिंह विधायक, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद साहा विस्तारक ऋषभ कुमार अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल कुसुम देवी कौशिल्या देवी मंजू शर्मा देवकी शर्मा मालती देवी दीपिका शर्मा सुनिधी देवी मंजुला देवी सरस्वती देवी आरती देवी स्नेहलता देवी सभासद राजकुमार चौराशिया रामाश्रय गौतम, अभय मारोदिया, भास्कर शर्मा, श्याम साहा, आनंद रावत, गौतम गुप्ता, सचिन साहा सहित सैकड़ों की संख्या में आम जनमानस की उपस्थिती रही।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY