प्रो0 रोहित को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Shareभगवन्त यादव कुशीनगर जनपद के कसया क्षेत्र के सिधावें निवासी प्रो. रोहित तिवारी को मदन मोहन मालवीय प्राद्यौगिकी विश्वविद्यालय में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा कंप्यूटर...

भगवन्त यादव

कुशीनगर जनपद के कसया क्षेत्र के सिधावें निवासी प्रो. रोहित तिवारी को मदन मोहन मालवीय प्राद्यौगिकी विश्वविद्यालय में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रो. रोहित ने अपने पीएचडी पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के उभरते हुए फील्ड क्लाउड कंप्यूटिंग में शोध किया है, जिसका उपयोग करके कम से कम कीमत में क्लाउड सर्विसेज को ख़रीदा जा सकता है। अपने पीएचडी के दौरान प्रो. तिवारी ने चार शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित किया गया है। जिसका उपयोग अन्य शोधार्थी कर रहे है। उनका एक शोध पत्र कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय के नंबर दो अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

रोहित ने अपनी दसवीं के पढ़ाई 2007 में कसया के ब्राइट चिल्ड्रेन्स अकेडमी से की, जबकि बारहवीं के पढाई जी एन नेशनल पब्लिक स्कूल से 2009 में पूरा किया | इसके बाद वो बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्राद्यौगिकी संस्थान झाँसी से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक के पढ़ाई 2013 में किया | 2015 में राष्ट्रीय प्राद्यौगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल के साथ एमटेक किया। एक साल तक आईटी सेक्टर में सॉफ्टवेयर एवं फॉउन्डिंग इंजीनियर के पद में काम किया। फिर वर्ष 2016 से मोहन मालवीय प्राद्यौगिकी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। 2017 से पीएचडी पार्ट टाइम में करते हुए 2021 में उन्होंने ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
डॉ0 रोहित अब आम लोगो का जीवन में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से कैसे सरल बनाया जाये उसपे काम कर रहे है और जल्द ही वो दैनिक मजदूरों के लिए एक एप्लीकेशन बना रहे है, जिससे उन्हें घर बैठे से नौकरी मिल जाये को लांच करेंगे |
उनके सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। इनके सफलता पर पिता रबीश त्रिपाठी, माता सुभावती देवी, बडे भाई पत्रकार संदीप त्रिपाठी, प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी के अलावा सांसद विजय दुबे, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, मनोज शर्मा, डा. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, राजेश प्रताप राव, मुन्ना मिश्रा, अजय त्रिपाठी, रजनीश मिश्र, अनील त्रिपाठी, नरेन्द्र देव त्रिपाठी, , पत्रकार भगवंत यादव प्रधान भोलू,रमेश आदि ने बधाई दी है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY