यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कृषि सेवा परीक्षा 2015 मे रितेश यादव ने प्रदेश मे दुसरा रैंक हासिल कर सूबे का राष्ट्रीय फलक पर रोशन किया है। रितेश ने यह सफलता बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय मे सहायक अध्यापक के पद रहते हुए हासिल किया है। इनकी कामयाबी की खबर सुन गांव मे उत्साह का माहौल है।
उ0प्र0 के मिर्जापुर जनपद के निवासी रितेश बचपन से ही होनहार थे। इन्होंने वर्ष 2009 मे हाईस्कूल व वर्ष 2011 मे इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्ष 2015 मे बाला साहेब सावंत कृषि विद्यापीठ दापोली महाराष्ट्र से बीटेक की पढाई पुरी की। रितेश इण्टर तक की पढाई भदोही ज्ञानपुर से किया है। कृषक पिता व गृहणी माँ के दुसरे नम्बर के पुत्र रितेश वर्ष 2018 मे सहायक अध्यापक के पद पर चयनित हुए।

अध्यापक बनने से पूर्व इन्होंने खाद बीज का दुकान चलाया करते थे। रितेश के बडे भाई भारत सरकार मे कनिष्ठ वायरलेस अधिकारी के पद पर कार्यरत है जबकि दो छोटे भाई अभी पढाई कर रहे है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मात-पिता और गुरुजनों को दिया। साथ ही युवा पीढी को यह संदेश दिया कि ईमानदारी से कई गयी मेहनत कभी व्यर्थ नही जाती है एक न एक दिन सफलता आपकी कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि गांव मे रहकर सीमित संसाधनों मे भी पढाई की जा सकती है और सफलता भी मिल सकती है बस इसके लिए मेहनत और लगन होनी चाहिए।
