जनपद कुशीनगर का छठे चरण में होगा चुनाव.…..डीएम

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम तथा पुलिस...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम तथा पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने संबोधित किया।

प्रेस को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सामान्य निर्वाचन 2022 के संदर्भ में सूचनाएं मीडिया बंधुओं से साझा किया। उन्होंने बताया कि जनपद कुशीनगर में छठे चरण में चुनाव होगा, जिसकी निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 04 फरवरी 2022 को जारी होगी, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 11 फरवरी, नाम निर्देशनों की जांच हेतु 14 फरवरी, नाम वापसी 16 फरवरी तक, मतदान का दिनांक 03 मार्च और मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी।
पत्रकारों से वार्ता के क्रम में उन्होंने आदर्श आचार संहिता के पालन के क्रम में रैली, सभा, नुक्कड़ नाटक इत्यादि पर प्रतिबंध के बारे में बताया। कोविड गाइड लाइन के पालन के संदर्भ में भी बताया तथा उन्होंने यह भी कहा कि सभी मत कर्मियों को कोविड टीका के 02 डोज़ के साथ-साथ बूस्टर डोज भी लगाया जाएगा। मतदान से जुड़े पोलिंग एजेंट का भी टीकाकरण अनिवार्य होगा। इस क्रम में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद कुशीनगर में 2634204 मतदाता हैं जिसमें दिव्यांग मतदाता 17727 तथा 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाता 39689 है, जनपद का जेंडर रेश्यो 1000 पुरुष पर 897 महिलाओं का है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत जहां-जहां कम हुआ है उसे बढ़ाए जाने का प्रयास किया जा रहा है ।
प्रेस को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सभी क्षेत्रों में राजनीतिक होर्डिंग, बैनर हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा नहीं तो कठोर कार्यवाही भी की जाएगी। कोविड गाइड लाइन का भी सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों पर भी मॉनिटरिंग भी की जा रही है तथा फेक न्यूज़ व बिना पुष्टि के न्यूज़ पर नियमानुसार कार्यवाही किया जाएगा। कोई भी भ्रामक या अफवाहजनक तथ्य प्रसारित करेगा तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। पत्रकारों से अपील करते उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी पूर्वक एवं सावधानी से प्रयोग करें क्योंकि किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर गहनता से कार्यवाही की जाएगी।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पोलिंग स्ट्रांग रूम उदित नारायण डिग्री कॉलेज में बनाया जाएगा, राजनीतिक होर्डिंग, बैनर को हटाने की कार्यवाही चल रही है । उत्तर प्रदेश, बिहार सीमा से सटे क्षेत्र में बोगस वोटिंग को रोकने के सवाल पर उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण, जनगणना के आंकड़े, एवं बुथवार मॉनिटरिंग की प्रक्रिया के द्वारा बोगस वोटिंग को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विधानसभा में 165 बूथ बढ़ाये गए हैं। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उपाय किए जा रहे हैं ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह , व जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार उपस्थित थे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY