दिग्जजो के बीच चुनावी रणभूमि मे ताल ठोक रहे अंशुमान

Share◆ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोले अंशुमान जनता ही मेरी स्टार प्रचारक यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर कोरोना काल मे घर घर लोगो को सहयोग पहुचाने वाले समाजसेवी व भाजपा...

◆ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोले अंशुमान जनता ही मेरी स्टार प्रचारक

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर कोरोना काल मे घर घर लोगो को सहयोग पहुचाने वाले समाजसेवी व भाजपा से टिकट न मिलने के कारण निर्दल चुनावी रणभूमि मे ताल ठोर रहे अंशुमान बंका ने कहा कि पडरौना विधानसभा सभा की जनता ने उन्हे अपना आर्शीवाद देकर विधानसभा मे भेजती है तो विधानसभा की मूलभूत समस्या से निजात दिलाने के साथ-साथ छात्र, नौजवान और किसानो के उत्थान के लिए बेहतर व स्थाई मार्ग प्रशस्त करेगे। दिग्जजो के बीच मे चुनावी रणभूमि मे ताल ठोक रहे अंशुमान ने कहा कि वह चुनाव मैदान मे खडे जरूर है लेकिन सही मायने मे चुनाव जनता लड़ रही है। जनता ही हमारी स्टार प्रचारक है जो 3 मार्च को बडे-बडे धुरंधरों के दावों की दफन कर देगी।
पडरौना विधानसभा के निर्दल प्रत्याशी व बेहसहारो के सहारे कहे जाने वाले अंशुमान मीडिया से मुखातिब थे। उन्होने को खुद को पडरौना का बेटा संबोधित करते हुए कहा कि यहां की जनता ने मुझे हाथो-हाथ लिया है उसकी मैने कभी कल्पना नही की थी। जिस क्षेत्र मे जाता हू उस क्षेत्र के बडे-बुजुर्ग मुझे अपने बेटे, और नौजवान साथी भाई की तरह प्रेम लुटाकर न सिर्फ मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे है बल्कि हौसला अफजाई भी कर रहे है। विधायक बनने पर वह पडरौना के लिए क्या करेगे पूछे जाने पर अंशुमान ने कहा कि जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से वह विधायक बनते है तो सर्वप्रथम पडरौना चीनी मिल चलवाने या फिर नयी चीनी मिल स्थापित चीनी का कटोरा कहे जाने वाले इस क्षेत्र को उसका खोया हुआ सम्मान लौटाऊंगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वह पडरौना शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलायेगें इसके लिए वह शहर के बाहर से बाईपास सडक, रिंग रोड व फूट ओवरब्रिज का निर्माण करायेगे। उन्होने कहा कि पडरौना क्षेत्र के लिए केले की खेती को बढावा देकर गन्ने के विकल्प के रुप मे एक सशक्त मार्ग प्रशस्त करेगे। अंशुमान ने कहा कि छात्रो के उच्च शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज व लाँ कालेज स्थापित करेगे ताकि यहां के गरीब छात्रो को अपने क्षेत्र मे ही सस्ता व सुलभ शिक्षा मुहैया हो सके। निर्दल प्रत्याशी ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र का प्रथम मंदिर है उसे सजाने के लिए संकल्पित हू। अंशुमान ने बिजली व्यवस्था को स्थायी तौर पर बेहतर करने व युवाओ को रोजगार मुहैया कराने की बात भी अपनी प्राथमिकताओ मे गिनाया। कहना न होगा कि कि अंशुमान कोरोना काल मे जहां जरुरतमंदों को घर-घर राशन पहुचाने के साथ-साथ अनवरत छह माह तक जिला अस्पताल मे मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए लंगर चलवाया था वही किसानो की समस्या व पडरौना चीन मिल चलवाने के लिए बीते वर्ष पडरौना से दिल्ली साढे नौ सौ किमी पदयात्रा कर भारत सरकार के तमाम मंत्रियों को ज्ञापन दिया था। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता असगर खान के अलावा गौरी शंकर, आलोक गुप्ता, पप्पू बगाडिया, पवन बंका आदि मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY