शांतिपूर्ण तरीके से छठे चरण का मतदान खत्म, 55 फीसदी पडे मत

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गुरुवार को कुशीनगर जनपद के सातो विधानसभा सीटों पर करीब 54. 90 फीसदी मतदान हुआ। कोविड प्रोटोकॉल के कारण...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गुरुवार को कुशीनगर जनपद के सातो विधानसभा सीटों पर करीब 54. 90 फीसदी मतदान हुआ। कोविड प्रोटोकॉल के कारण एक घंटे के विस्तार के बाद शाम छह बजे मतदान बंद हुआ। कुछ स्थानों पर ईवीएम में मामूली तकनीकी खराबी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह मतदान धीमा रहाऔर दिन ढलने के साथ इसमे तेजी आई। शाम को जब पोलिंग बंद हुई तब तक 54. 90 प्रतिशत मतदान के साथ 91 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मे बंद गया।
निर्वाचन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के खड्डा विधानसभा 329 मे 55 फीसदी वोटरो ने वोट की चोट दिया, जबकि पडरौना विधानसभा 330 मे 56. 98 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसी तरह से 331 तमकुहीराज विधानसभा मे 55 प्रतिशत फाजिलनगर 332 विधानसभा मे 55. 17 फीसदी, कुशीनगर 333 विधानसभा मे 56. 5 फीसदी, हाटा 334 विधानसभा मे 53. 13 प्रतिशत और रामकोला आरक्षित 335 विधानसभा मे 53. 2 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते वोट की चोट की है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY