सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने की सुनवाई

Share◆ जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों दिया निर्देश, सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्वता व गुणवत्ता के साथ करें। ◆ सम्पूर्ण समाधान दिवस में 60 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें 06 का...

◆ जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों दिया निर्देश, सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्वता व गुणवत्ता के साथ करें।

◆ सम्पूर्ण समाधान दिवस में 60 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें 06 का मौके पर हुआ निस्तारण

कुशीनगर पड़रौना तहसील में शनिवार को जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राज लिंगम द्वारा किया गया । जिलाधिकारी ने जन समस्याओं की सुनवायी करते हुए सभी अधिकारियों को स्पष्ट रुप से निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरतें।

जिलाधिकारी श्री लिंगम ने कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुडे सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता सही होनी चाहिए,अन्यथा की स्थिति को कदापि क्षम्य नही किया जाएगा। उन्होने शिकायती सन्दर्भाे के निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि जो भी प्रकरण जिस विभाग में लम्बित हो, उसका समयबद्धता के साथ निस्तारण कराये। कोई भी प्रकरण लम्बित या डिफाल्टर नही होनी चाहिए।

समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 60 प्रकरण आये, जिसमें से राजस्व विभाग के 37, पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के 04, व अन्य के 07 मामले प्रस्तुत किये गए। जिसमे 06 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष अन्य अनिस्तारित प्रकरणो को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

इस दौरान एसडीएम पड़रौना महात्मा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, सेवायोजन अधिकारी शाहनवाज आलम सहित अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY