एक साथ चार बच्चों की मौत से गाँव में मचा कोहराम

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के कुडवा दिलीपनगर के लठऊर टोला मे बुधवार की सुबह जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के तीन मासूमों...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के कुडवा दिलीपनगर के लठऊर टोला मे बुधवार की सुबह जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित चार बच्चों की मौत हो गई। घटना के दौरान जब बार-बार सूचना देने पर भी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजनों ने चारों बच्‍चों को बाइक से ही लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। गांव में एक साथ चार बच्चों की मौत से कोहराम मच गया है। मरने वालों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

गौरतलब है कि कसया थाना क्षेत्र के कुडवा दिलीपनगर के सिसई लठऊर टोला मे अनुसूचित जनजाति (लठऊर) से ताल्लुक रखने वाले दो परिवार के चार बच्चों की बुधवार सुबह मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह अपने घर के सामने झाडू लगा रही मुखिया देवी को एक पालीथिन मे पांच टाॅफी और नौ रुपये मिले। महिला ने उस पालीथिन से तीन टाफी अपने नातियो व एक टाफी वहा मौजूद अपने पडोसी के बच्चे को दे दिया। बच्चे टाफी खाकर जैसे ही बाहर खेलने के लिए कुछ दूर आगे बढे लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़े और तड़फड़ाने लगे। ऐसी चर्चा है कि गांव वाले एंबुलेंस को लगातार फोन करते रहे लेकिन मौके पर एंबुलेंस नही पहुचा। एंबुलेंस की इंतजार मे समय गवाने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से चारो बच्चो को बाइक से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने चारो बच्चो को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले बच्चे के परिजन का कहना है, “सुबह करीब 7 बजे घर के दरवाजे पर टॉफी फेंका हुआ था,चारों बच्चों ने टाफी खा लिया। टॉफी खाने के पांच मिनट बाद ही चारों बच्चे तड़पने लगे” सभी को भागकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी की मौत हो गई, हम लोगों को मालूम नहीं है कि टॉफी कौन फेंक कर गया था।

◆ इन बच्चों की हुई मौत
मृत बच्चों की पहचान रसगुल की पुत्री संजना छह वर्ष,स्वीटी तीन वर्ष, समर दो वर्ष और मायके आई रसगुल की बहन खुशबू के एकलौते पुत्र आरुष पांच वर्ष के रूप में हुई है। मृत बच्चे अनुसूचित जनजाति लठ परिवार के हैं।

◆ फूड सेफ्टी और फोरेंसिक की टीम ने लिया जायजा
फूड सेफ्टी और फोरेंसिक की टीम घटनास्‍थल पर पहंची। टीम ने मौके से सबूत जुटाए। इस दौरान पुलिस ने कुछ गांववालों से पूछताछ भी की। पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की बात कह रही है। गांव में पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि टॉफियों के रैपर पर बैठकर मक्खियां भी मर जा रही हैं। फूड सेफ्टी और फोरेंसिक टीम ने मौके से कई सबूत इक्‍ट्ठा किए हैं।

◆ एसपी ने तंत्र-मंत्र की आशंका से नहीं किया इनकार
जिला अस्‍पताल पर मीडिया से बातचीत में कुशीनगर के एसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि मौके पर फूड सेफ्टी और फोरेंसिक की टीम जांच-पड़ताल में जुटी हैं। उन्‍होंने घटना के पीछे तंत्र-मंत्र की आशंका के बारे में पूछे गये सवाल इत्तेफाक जताते हुए कहा कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता। एसपी ने कहा कि घटना की जांच बड़ी गहनता से की जा रही है। दोषी जो कोई भी हो उसे बख्‍शा नहीं जाएगा।

◆ सीएम ने ली घटना की जानकारी, दिए जांच के आदेश
जनपद में चार बच्‍चों की मौत के मामले में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जांच का आदेश दिया है। उन्‍होंने अधिकारियों से पीड़ित परिवार की तत्‍काल सहायता मुहैया कराने की बात दोहरायी है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY