स्थानांतरित हुए अभियंताओ का दस माह बाद, बधा बोरिया-बिस्तर

Shareखबर असर यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर शासन द्वारा सिंचाई विभाग के बाढ़ खण्ड के अभियंता और अवर अभियंताओं के स्थानांतरण के दस माह बाद आखिरकार बोरिया-विस्तर बध ही गया।...

खबर असर

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर शासन द्वारा सिंचाई विभाग के बाढ़ खण्ड के अभियंता और अवर अभियंताओं के स्थानांतरण के दस माह बाद आखिरकार बोरिया-विस्तर बध ही गया। स्थानांतरित हुए अभियंताओ का इकबाल यहा के अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह के दम पर बुलंद था। ऐसी चर्चा है कि अधिशासी अभियंता अपने दबंगई के दम पर शासन के आदेश को ठेगा दिखाते हुए स्थानांतरण के बाद भी अवैध तरीके से सहायक व अवर अभियंताओ को रोक रखे थे तथा रिलीब नही कर रहे थे। इसके पीछे इन अधिकारियों द्वारा मोटी कमीशन का खेल बताया जा रहा है। स्थानांतरित हुए अभियंताओ के अवैध तरीके से कुण्डली मारकर जमे रहने से संबंधित खबरों को यदुवंशी टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र व लखनऊ से प्रकाशित अन्य समाचार पत्रों ने लगागार प्रमुखता से प्रकाशित किया इसके बाद यह कार्रवाई हुई।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 के जुलाई माह मे शासन द्वारा जारी पत्र संख्या – 141/ई-2/171/विविध /स्वा0/2021 दिनांक – 12 जुलाई – 2021 एंव पत्र संख्या – 1404/ई-7/अवर अभियंता /स्वा0 दिनांक – 14 जुलाई – 2021 मे मुख्य अभियंता द्वारा सहायक अभियंता अमोद कुमार, अवर अभियंता संजय कुमार मौर्य, राजेश कुमार सिंह,अवर अभियंता पारसनाथ व अवर अभियंता राकेश कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि का स्थानांतरण किया गया था। मजे की बात यह है कि दस माह पूर्व स्थानांतरित हुए सहायक व अवर अभियंताओं का अभी तक कुशीनगर से मोहभंग नही हुआ था। नतीजतन यह सभी अभियंता यहा के अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह के दम पर स्थानांतरण के बाद भी दस माह से कुण्डली मारे बैठे थे। विभागीय सूत्रो की माने तो इन मनबढ़ अधिकारियों को इनके विभाग के अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह का बदहस्त प्राप्त था। चर्चाओ के बाजार मे इस  बात की चर्चा राजधानी के विभागीय गलियारों मे रही कि अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह अपने आला अफसरों को कुछ नही समझते है। इनकी दबंगई का आलम यह रहा कि शासन के स्थानांतरण निर्देश के बावजूद शासन के आदेश को ठेगा दिखाते हुए यह साहब सभी स्थानांतरित अभियंताओं को अपने मर्जी से दस माह तक यहा रोक रखा था और अभियंताओं को कार्य मुक्त नही कर रहे थे। इसके पीछे स्थानांतरित हुए इन सभी अभियंताओ की अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह से कमीशनखोरी की ट्यूनिंग मजबूत होना बताया जा रहा था।

खबर का असर
स्थानांतरण के बावजूद अवैध तरीके से दस माह से यहा जमे सहायक व अवर अभियंताओ की खबर को यदुवंशी टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र व लखनऊ से प्रकाशित अन्य समाचार पत्रो ने लगातार प्रमुखता से उठाया। खबर का असर यह रहा कि अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने आनन-फानन मे सभी सहायक व अवर अभियंताओं को रिलीब कर दिया। यहा बताना जरूरी है कि इन अभियंताओं को रिलीब करने के लिए सांसद विधायक व मंत्री सहित भी शासन को पत्र लिख चुके थे इसके बावजूद यह अभियंता स्थानांतरण के बाद भी अवैध तरीके से यहा जमे हुए थे। इस संबध मे अधिशासी अभियंता महेश कुमार के सेल फोन पर संपर्क किया गया तो उनके मोबाइल की घंटी लगातार बजती रही लेकिन उन्होंने काल रिसीब नही किया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY