बलिया की धरती पर प्रज्वलित हुई अहीर रेजीमेंट की मशाल

Share◆ ओबीसी आरक्षण, निजी करण, और जातिगत जनगणना सहित तमाम सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा। यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क बलिया ( उत्तर प्रदेश ) पिछले 5 सालों से यदुवंशी कल्याण...

◆ ओबीसी आरक्षण, निजी करण, और जातिगत जनगणना सहित तमाम सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

बलिया ( उत्तर प्रदेश ) पिछले 5 सालों से यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट समाज में अपनी एक पहचान बना चुका है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो रोजगार का क्षेत्र हो या फिर किसी भी तरह की सामाजिक जरूरत यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी हमेशा बढ़-चढ़कर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद को तत्पर रहते हैं। इसी कड़ी में बलिया जिले में एक सामाजिक बैठक और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसे बलिया इकाई के सौजन्य से किया गया कार्यक्रम के संयोजक उत्तम चंद यादव एवं गोविंद यादव थे जिसमें बलिया इकाई के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुणेश यादव मौजूद रहे, जिन्होंने युवाओं को शिक्षा एवं अपने मौलिक अधिकारों के लिए एकजुट और जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। डॉ यादव ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा है कि शिक्षित रहिए सशक्त बनिए और संगठित रहकर संघर्ष कीजिए। मौजूदा समय युवाओं के लिए बहुत ही मुश्किल भरा है। देश की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से सरकारी नौकरियों में बहुत ज्यादा अवसर नहीं बचे हैं, इस समय युवाओं को शिक्षा की तरफ ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है और स्वरोजगार एवं प्राइवेट नौकरियों की तरफ खुद को तैयार करने की जरूरत है। डॉक्टर यादव ने बताया कि निजी करण हमारे समाज की एक लिए एक बहुत बड़ा अभिशाप है, इससे पिछड़े समाज को मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है और आरक्षण धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। हमें निजीकरण के खिलाफ भी एक मुहिम छेड़नी होगी साथ ही डॉक्टर यादव ने अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर युवाओं को प्रेरित किया कि अहीर रेजिमेंट की अलग पूरे देश में प्रज्वलित की जरूरत है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के सुपुत्र और बलिया के लाल रंजीत चौधरी मौजूद रहे जिन्होंने समाज को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए युवाओं और सभी लोगों को प्रेरित किया कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जिसे जो पिएगा वह दहाड़ेगा। साथ ही उन्होंने ओबीसी आरक्षण, अहिर रेजिमेंट, जातिगत जनगणना अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर युवाओं और खासतौर से समाज के ग्रामीण तबके के लोगों को एकजुट रहने को कहा।
मशहूर गायक पंडित परशुराम यादव ने यदुवंश की वंशगाथा का बखूबी चित्रण किया जिसे बैठक में आए लोगों ने यदुवंश की गौरवमई गाथा को जाना और समझा।
इसके अलावा तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में मुख्य रूप से संचालन ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम चंद यादव, कन्हैया लाल यादव ने किया जिसमें गोविंद यादव, सोनू यादव, संदीप यादव,अरविंद यादव,अजय यादव, अमित यादव सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY