परमेश्वर यादव/भगववन्त यादव
कुशीनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच आगमन हुआ । पीएम भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से 9:27 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पहुचे, जहां उनका स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता आर0 पी0 एन0 सिंह, सांसद कुशीनगर विजय दुबे, सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी, विधायक कुशीनगर पी0 एन0 पाठक, विधयक खड्डा विवेकानंद पांडे, विधायक तमकुही राज असीम राय, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक हाटा मोहन वर्मा तथा अधिकारी गणों में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान, ए0 डी0 जी0अखिल कुमार आयुक्त गोरखपुर रवि कुमार एन0जी0 जिलाधिकारी कुशीनगर एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल, व अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। अभिवादन पश्चात प्रधानमंत्री नेपाल के लुंबिनी के लिए 9:40 पर प्रस्थान किये।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध जयंती के पावन अवसर के क्रम में आज प्रातः राजकीय दौरे पर लुम्बिनी, नेपाल पहुंचे तो नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देवबा, उनकी पत्नी डॉ. आर्जू राणा देवबा और नेपाल सरकार के कई मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम के रूप में मोदी की यह नेपाल की पांचवी और लुम्बिनी की पहली यात्रा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के लुंबिनी से प्रस्थान के बाद करीब 4:50 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा उनकी आगवानी की गई।

आगमन उपरांत प्रधानमंत्री सीधे महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की तरफ प्रस्थान किये।भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीएम एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा महापरिनिर्वाण स्थल 5:15 में पहुंचे। गोल्फ कार्ट से मंदिर की तरफ प्रस्थान किया। मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर अर्पित किया। भन्ते ने प्रधानमंत्री को बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

प्रधानमंत्री ने उन्हें स्वस्थ रहने को कहा। उन्होंने भन्ते जी को कहा कि आपलोगो से हमें प्रेरणा मिलती है। मंदिर दर्शन के बाद फिर गोल्फ कार्ट से प्रस्थान हुआ। जनप्रतिनिधिगनो से अभिवादन करते हुए एयरपोर्ट की तरफ 5: 35 में प्रस्थान हुआ।

फिर एक बार सड़कमार्ग से एयरपोर्ट होते हुए पी0 एम0 करीब 5:50 pm में लखनऊ के लिए रवाना हुए।
