◆ बरहज ( देवरिया) से हुईं सेना मे अहीर रेजिमेंट की स्थापना करने की मांग।
यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क
देवरिया जनपद के बरहज में हजारों की संख्या में अहीर समाज के लोगों का बैठक यदुवंशी कल्यांण ट्रस्ट के बैनर तले सम्पन्न हुआ। जिसमे अहीर रेजिमेंट सेना मे स्थापित करने की मांग की आवाज बुलंद की गयी तथा समाज मे दहेज प्रथा बेरोजगारी उच्च शिक्षा समाज के एकता और देश सेवा पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।
मुख्य अतिथि यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तमचन्द यादव ने कहा कि अगर देश मे किसी राजनीतिक दल या विशेष किसी राजनैतिक नेतागण का किसी प्रकार का विरोध नहीं है तो ऐसी स्थिती में भारत सरकार को सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन कर अपना श्रेय लेना चाहिये ताकि हम यादव समाज गर्वांन्वित होकर देश सेवा करते। आयोजक अभी यादव ने अपने विचार व्यक्त किया और बोले कि चाहे आजादी की लड़ाई हो या अन्य कोई लड़ाई हो,यादव समाज के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देश के लिए कुर्बानियां दी। बैठक के बाद जुलूस निकाला गया जो पूरे बरहज बाजार में घुमाया गया अहीर रेजिमेंट को लेकर लोग में अति उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विजय रावत, सुरेंद्र यादव ,उपेंद्र यादव जब्बर भाई ,कृष्णानंद यादव, नागेंद्र यादव, विकास यादव, अनिल यादव,विजय यादव आदि उपस्थित रहे।
