सुभाष युवा मोर्चा ने मनाया 34 वाँ स्थापना दिवस

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क गाजियाबाद सुभाष युवा मोर्चा ने 34 वाँ स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ सबसे पहले भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सुभाष युवा...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद सुभाष युवा मोर्चा ने 34 वाँ स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ सबसे पहले भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सुभाष युवा मोर्चा के स्थापना 2 जून 1989 को हुई, समारोह में संस्था के संस्थापक सदस्यों एवं वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा कि सुभाष युवा मोर्चा अपनी देशभक्ति की विचार धारा को लेकर निरंतर चला आ रहा है, इससे लोगों को अपने क्रान्तिकारियों, शहीदों व देशभक्ति को जानने का मौका मिलता है, जिन्हें हम प्रायः भूलते जा रहे हैं समारोह में अपने सम्बोधन में सुभाषवादी भारतीय समाज पार्टी (सुभाष पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि विगत 33 वर्षों से संस्था केवल और केवल देशभक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों व शहीदों के ऊपर ही कार्य करती आ रही है। संस्था की शुरुआत 33 वर्ष पुर्व एक क्रिकेट क्लब “सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब” के रुप में हुई थी तथा आज 33 वर्ष पूरे करने पर संस्था उत्तर भारत के कई प्रदेशों में, विभिन्न शहरों के युवाओं में देशभक्ति जागृत करने का प्रयास में जुटी हुई है। इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अमरदत्त शर्मा (गुरूजी ) ने कहा कि मैं इस संस्था से विगत 25 वर्षों से जुडा हुआ हूँ, और यह संस्था समाज के उत्थान के लिये निरंतर प्रयासरत है।

पुर्व विधायक प्रत्याशी मनोज शर्मा (हौदिया) ने इस अवसर पर शहीदो के योगदान को याद करते हुए कहा कि समय बहुत तेजी से आगे जा रहा है, लोग शहीदों को भुला रहे है, लेकिन हमारी संस्था निरंतर अपने कार्यक्रमो के जरिये शहीदो को याद करती रहती है।

वरिष्ठ समाज सेवक सिकंदर यादव ने युवा मोर्चा के सदस्यों को इतने लम्बे समय तक राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगे रहने के लिए साधुवाद दिया।
पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चे के संयोजक एडवोकेट सतपाल यादव ने संगठन को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया, समाजसेवक श्यामवीर यादव ने देशभक्ति की कविताएं सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस सभा मे किसान नेता सुभाष प्रधान, पंडित अशोक भारतीय, राम कुमार शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।

स्थापना दिवस समारोह में मुख्य रूप से अनिल सिन्हा प्रदेश प्रभारी ( बिहार- उत्तर प्रदेश), अनिल मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सुजीत तिवारी, अवधेश सिंह, अजय श्रीवास्तव, प्रभाशंकर, विनोद अकेला, कमल यादव, पन्नालाल, प्रदीप तिवारी, पी के सिंह, ओमकार दिक्षित, राजेन्द्र यादव, अभिनन्दन तिवारी, रिषेक श्रीवास्तव, एन डी दिक्षित, अशोक शर्मा, हेमलता श्रीवास्तव, रश्मि त्यागी, चित्तोड़िया, दीपक वर्मा, मनोज शर्मा, सुरेश यादव डी.जी.सी, विनोद यादव, वागीश शर्मा, वीरेन्द्र कंडेरा, योगेश त्यागी, सुनील दत्त हरेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, संदीप कुमार, अरविन्द प्रजापति, ओमप्रकाश भोला, हरीश शम्मी, नसरू मलिक, नईम, रिंकू, प्रवीण, सतेन्द्र कुमार, सुनील दत्त आदि सेंकड़ों लोग मुख्य रूप से शामिल हुए।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY