शौचालय की टंकी सफाई करने दौरान तीन लोगो की मौत

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर कोतवाली पडरौना के आवास विकास कालोनी के फेज तीन में बीते दिनों वृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई, शौचालय की टंकी...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर कोतवाली पडरौना के आवास विकास कालोनी के फेज तीन में बीते दिनों वृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई, शौचालय की टंकी की सफाई करने के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। जिसकी सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई, सूचना पाकर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुँच कर टंकी से तीनों लोगों को निकाली।

गौरतलब है कि पडरौना नगर स्थित आवास विकास कालोनी निवासी दयाशंकर सिंह अपने निजी आवास के शौचालय का टंकी खाली करा रहे थे। इसके लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी पडरौना के स्वीपर रवि 35 वर्ष पुत्र सुरेश निवासी बासी दोकरी धनहा बाजार, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार हाल निवासी डाक बंगला गायत्री नगर कस्बा व थाना पडरौना को बुलाया था। दोपहर करीब 12.30 बजे बजे रवि अपने छोटे भाई स्वीपर छोटेलाल 30 वर्ष को साथ लेकर आया एवं सफाई कार्य में जुट गया। सांय लगभग 4 बजे रवि का भाई कचरा सफाई करने के लिये टंकी में घुसा, काफी देर बाद रवि के भाई छोटेलाल बाहर नहीं निकला तो उसको बुलाने पर कोई आवाज नहीं आया तो बड़े भाई रवि उसे निकालने के लिए टंकी अंदर उतरा, अंदर उतरने के बाद वह भी बाहर नहीं निकला, फिर इन्हें देखने के लिए दयाशंकर सिंह का निजी ड्राइवर संजय मद्धेशिया 40 वर्ष पुत्र कमल मद्धेशिया निवासी शिवपुर, थाना-कसया जिला कुशीनगर भी शौचालय के टंकी के अंदर उतरा, लेकिन फिर कोई हलचल न होने पर मकान मालिक ने अपने चिर-परिचितों को फोन से अवगत कराया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस एवं सेफ्टी टैंक खाली करने वाली शौचालय सक्सिंग मशीन मंगाकर बचाव कार्य शुरू किया गया।

शाम लगभग 5 बजकर 15 मिलनट पर संजय मद्धेशिया को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया। रवि व छोटेलाल को 6.15 बजे टैक से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, उप जिलाधिकारी पडरौना ने मौके का जायजा लिया। बताते हैं कि संजय मद्धेशिया, दयाशंकर सिंह के यहां लगभग 7 वर्ष से कार ड्राइवर था।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY