जिलाधिकारी ने मानवता व कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश किया

Share◆जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने कार्यालय मेन गेट के पास ही विकलांग फरियादी की फरियाद सुनी। ◆ डीएम ने विकलांग फरियादी की फरियाद का त्वरित संज्ञान लेते हुए समस्याओं के...

◆जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने कार्यालय मेन गेट के पास ही विकलांग फरियादी की फरियाद सुनी।

◆ डीएम ने विकलांग फरियादी की फरियाद का त्वरित संज्ञान लेते हुए समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित ।

भगवन्त यादव संवाददाता

कुशीनगर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने आज दरियादिली व कर्तव्यनिष्ठता का परिचय देते हुए विकलांग फरियादी की फरियाद कार्यालय प्रवेश द्वार के पास ही सुनी। हुआ यों कि आज जिलाधिकारी जैसे ही कार्यालय जाने हेतु मेन गेट की तरफ जाने लगे इस दौरान विकलांग फरियादी को गेट के पास बैठा देखकर खुद इनके पास चल कर आये और विकलांग फरियादी सफी कुन्निशा ग्राम बांसगांव, विकासखंड दुदही, तहसील तमकुहीराज तथा फरियादी नेबुलाल से उनकी समस्यायें सुनी।

गौरतलब है कि इन फरियादियों ने अपनी फरियाद में पट्टे की भूमि, आवास, ट्राईसाईकिल, राशन कार्ड और शौचालय की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया और एक अधिकारी डीसी मनरेगा राकेश कुमार जो वहीं मौजूद थे को आवास हेतु, दिव्यांग जन अधिकारी अनुरिता को ट्राई साइकिल हेतु, राशन कार्ड हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। इतना ही नहीं विकलांग फरियादियों हेतु कलेक्ट्रेट में एक व्हीलचेयर की व्यवस्था व रैंप की व्यवस्था किए जाने हेतु उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल को निर्देशित किया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY