मोहर्रम जुलूस में अस्त्र और शस्त्र का नहीं होगा उपयोग….एसएसपी

Share◆ मोहर्रम के त्योहार को लेकर जिले में रहेगी कड़ी चौकसी, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई। ◆ छह फीट से अधिक नहीं बनाई जाएगी ताजिया-बड़ा...

◆ मोहर्रम के त्योहार को लेकर जिले में रहेगी कड़ी चौकसी, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई।

◆ छह फीट से अधिक नहीं बनाई जाएगी ताजिया-बड़ा बनाने के लिए एसडीएम से लेनी होगी परमिशन।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल ढंग से संपन्न कराने को लेकर क्षेत्र के सम्मानित जनता और वरिष्ठ जनों के साथ कोतवाली परिसर पडरौना मे शांति कमेटी की बैठक की गई जिसमे पुलिस ने अबकी ठोस कदम उठाया है। परंपरागत रास्तों से ही ताजिये लाए व ले जाए जा सकेंगे। नई परंपरा नहीं कायम होगी।

आगामी मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह ने इस आशय का निर्देश जारी किया है। रविवार को कोतवाली पडरौना में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसएसपी रितेश सिंह ने ताजियेदारों से आह्वान किया कि वे नई परंपरा कायम नहीं करें और परंपरागत तौर तरीके ही अपनाएं। कहीं से किसी तरह की चूक न होने पाए। कहा कि कानून-व्यवस्था में खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे,संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर है। सीओ सदर कुंदन सिंह ने कहा कि मुहर्रम त्यौहार के दिन निकाले जाने वाली ताजिया छह फीट से अधिक नहीं बनाई जाएगी। ताजियादारों को अगर ताजिया बड़ा बनाना हो तो,इसके लिए एसडीएम सदर के वहां से परमिशन लेनी होगी। इतना ही नहीं मोहर्रम के दिन किसी भी प्रकार की लाठी डंडा भाला लेकर नहीं जाएगा,किसी प्रकार के अस्त्र और शस्त्र का प्रयोग करते कोई पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर दूसरे जगह होने वाले विवाद को लेकर स्थानीय स्तर पर बिना जाने कोई भी शेयर या पोस्ट किया उसके बाद अगर विवाद उत्पन्न हुई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खास तौर पर मोबाइल का यूज करने वाले युवाओं को व्हाट्सएप फेसबुक पर अफवाह से बचने और इस तरह का विवाद वाले फोटो वीडियो पोस्ट और शेयर के अलावा कमेंट करने से बचने की सलाह दी। इसके बाद मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए संवेदनशील जगहों पर पुलिस,पीएसी,महिला पुलिस,यातायात व अग्निशमन दल विशेष सतर्कता बरतने के लिए लगाए जाएंगे। कहां की सावन माह रक्षाबंधन का त्यौहार भी सामने है,इसमें आपस में भाईचारा बनाकर त्यौहार मनाया जाए।

इस दौरान नवागत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना राज प्रकाश सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,धीरेंद्र वर्मा, रत्नेश मौर्य,आनंद शंकर सिंह, संजय शाही,धर्मदेव चौधरी, रामचंद्र राम,अमित सिंह, प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली ग्राम प्रधान महबूब आलम,मुर्तुजा, निसार अहमद,गोलू राइन,रियाज, वजीर आलम, प्रधान प्रतिनिधि अभयानंद कुशवाहा,विशु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY