स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को, भव्यता के साथ हर घर तिरंगा फहराया जाए…डीएम

Shareकुशीनगर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम से संबंधित जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने...

कुशीनगर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम से संबंधित जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने उक्त कार्यक्रम हेतु माइक्रो प्लान बनाए जाने हेतु सभी संबंधित विभागाध्यक्षो को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि झंडारोहण के साथ-साथ झंडे का सम्मान भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील मुद्दा है व झंडे का अपमान क्षम्य नहीं होगा।

डी0एम0 ने कहा कि स्कूल, अमृत सरोवर, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी, उप केंद्र, सहकारी समिति व समस्त सरकारी भवनों में झंडारोहण सुनिश्चित किया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारियों के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों में तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर झंडे का वितरण सुनिश्चित किया जाए। ग्राम प्रधान व सचिवों को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए कि वे यह सुनिश्चित करें कि घर-घर झंडारोहण हो रहा है या नहीं।

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रध्वज हमारी अस्मिता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा फहराया जाए और स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को भव्यता के साथ मनाया जाए। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम दौरान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों को उपलब्ध कराया जाए तथा विभिन्न प्रकार की योजनाएं यथा आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य एवं आवास से जुड़ी योजनाओं के विस्तार के लिए कैंप आयोजित किया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, प्रभागीय वन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, डी सी एन आर एल एम आर0 एस0 गौतम, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव व समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY