रक्षा बंधन पर्व 12 अगस्त को

Share◆ श्रावण पूर्णिमा आरंभ 11 अगस्त 10 बजकर 38 मिनट। ◆ श्रावण पूर्णिमा समाप्त 12 अगस्त 7 बजकर 6 मिनट। ◆ राखी पर भद्रा आरंभ 11 अगस्त 10 बजकर...

◆ श्रावण पूर्णिमा आरंभ 11 अगस्त 10 बजकर 38 मिनट।

◆ श्रावण पूर्णिमा समाप्त 12 अगस्त 7 बजकर 6 मिनट।

◆ राखी पर भद्रा आरंभ 11 अगस्त 10 बजकर 38 मिनट।

शम्भू मिश्र

कुशीनगर रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार 11 और 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने को लेकर उलझन की स्थिति बनी हुई है। कैलेण्डर में 11 अगस्त को रक्षाबंधन दिखाया जा रहा है। कई जगह रक्षाबंधन की छुट्टी भी 11 अगस्त को है लेकिन 11 अगस्त को पूरे दिन भद्रा होने से राखी किस दिन मनाई जाएगी इसको लेकर लोग उलझन में हैं।
रक्षाबंधन कब है किस दिन राखी बांधना और बंधवाना शुभ होगा। यह सवाल इस बार सभी लोगों के मन में आ रहा है। दरअसल इस वर्ष रक्षाबंधन की तिथि को लेकर उलझन की स्थिति बनी हुई है क्योंकि रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिम के दिन मनाने की परंपरा है और इस बार श्रावण यानी सावन पूर्णिमा दो दिन है। इनमें पहले दिन भद्रा भी लगा है जिसमें राखी का त्योहार मनाना अशुभ माना जाता। ऐसे में ज्योतषीय मत और धर्मिक विषय क्या कहता है किस दिन रक्षा बंधन मनाना शुभ रहेगा आइए जानें।
हिंदू धर्म में रक्षा बंधन के त्योहार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। अबकी बार रक्षा बंधन के दिन रवि नामक योग भी पड़ रहा है, जिससे इस दिन का महत्व भी बढ़ गया है। रवि योग को ज्योतिषशास्त्र में अशुभ योगों के प्रभावों को नष्ट करने वाला बताया गया है इस योग में राखी बांधने से रिश्ता को बुरी नजर नहीं लगेगी और रिश्ता और भी गहरा और मजबूत बनेगा।

श्रावण मास की पूर्णिमा को श्रावण पूर्णिमा और कजरी पूनम भी कहा जाता है। बताया जाता है कि राखी को पहले रक्षा सूत्र कहा जाता था लेकिन मध्यकाल में इसे राखी कहा जाने लगा। रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा वैदिक काल से ही रही है। राखी के त्योहार में भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है क्योंकि भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। दरअसल धार्मिक दृष्टि से भद्रा को अशुभ योग माना गया है जो किसी भी शुभ कार्य में विघ्न पैदा करती है। आइए जानते हैं राखी बांधने का मुहूर्त और समय।
रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त
श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर शुरू हो रही है, जो 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। लेकिन श्रावण पूर्णिमा शुरू होते है भद्रा भी लग जा रही है जो 11 अगस्त को रात 8 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों का मत है कि भद्रा काल में राखी का त्योहार नहीं मनाना चाहिए बहुत जरूरी होने पर भद्र पुच्छ के समय राखी का त्योहार मना सकते हैं। ऐसे में अगले दिन यानी 12 जुलाई को भद्रा भी नहीं रहेगा और उदया तिथि के अनुसार पूरे दिन पूर्णिमा तिथि का मान रहेगा इसलिए 12 जुलाई को राखी का त्योहार माना सभी के लिए शुभ रहेगा।
रक्षा बंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
12 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा जिसमें बहनें भाई को दीर्घायु का आशीर्वाद देंगी तो यह अधिक फलदायी होगा। 2 बजे के बाद इस दिन सौभाग्य योग लग जाएगा। इस दिन सुबह से रवियोग भी उपस्थित रहेगा। इसलिए 12 जुलाई को रक्षाबंधन का पर्व मनाना सभी तरह से मंगलकारी रहेगा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY