महिलाओं के स्वयं सहायता समूह एवं वित्तीय संस्थाओं के साथ बृहदगोष्ठी का आयोजन संपन्न

Share◆ नपा अध्यक्ष ने महिलाओं से कहा अगर आप लोग आत्म निर्भर होंगी तो प्रत्येक घर आत्मनिर्भर होगा। ◆ रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों मे अदिति एवं...

◆ नपा अध्यक्ष ने महिलाओं से कहा अगर आप लोग आत्म निर्भर होंगी तो प्रत्येक घर आत्मनिर्भर होगा।

◆ रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों मे अदिति एवं समीना खातून प्रथम स्थान पर रही।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को नगर पालिका परिषद पडरौना कार्यालय में तिरंगा रंगोली एवं महिलाओं के स्वयं सहायता समूह एवं वित्तीय संस्थाओं बैंक आदि के साथ बृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जयसवाल द्वारा नगर पालिका कार्यालय पर तिरंगा के सम्मान के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा प्रतिभा किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के रंगोली का चित्रांकन किया गया जिसमें देश प्रेम एवं सम्मान की झलक दिखाई दिया। अध्यक्ष नगर पालिका विनय जायसवाल द्वारा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तदुपरांत नगर पालिका कार्यालय हाल में नगर के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की वित्तीय संस्थाओं बैंक के प्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी के माध्यम से महिलाओं के स्वरोजगार के लिए अध्यक्ष नगर पालिका विनय जायसवाल ने प्रेरित किया एवं कहा कि आप लोग सबसे मेहनती हैं घर की सारी व्यवस्थाओं को अकेले संभालती हैं अगर आप लोग आत्म निर्भर होंगी तो प्रत्येक घर आत्मनिर्भर होगा। आय के साधन बढ़ने से संपन्नता आयेगी । आज पीएम स्व निधि के माध्यम से छोटे छोटे व्यापार करने वाले लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा बैंक के नियमों को आसान करने के कारण सभी व्यवसायियों को लोन दिया जा रहा है जिससे अनेक छोटे-छोटे धंधा करने वाले लोगों को लाभ मिल रहा है आप लोग भी छोटा व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर हो सकती हैं । नगर पालिका द्वारा नगर की महिलाओं एवं युवतियों के लिए सिलाई सेंटर खोला गया है जो निशुल्क है। यहां पर आप माता एवं बहनें प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं । मैं आप लोगों की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहता हूं । जब आप आत्मनिर्भर होंगी तभी बैंक भी इसमें पूर्ण सहयोग करेगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे परिवार की रियल आप माताएं हैं आप सभी व्यवसाय करके आत्मनिर्भर हो यही हमारी सोच है इसके लिए जो भी सहयोग हम लोगों से चाहिए हम लोग देने के लिए तैयार हैं। आप का विकास नगर का विकास है अंत में अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज जी ने यहां की बैंक से संबंधित कोई भी समस्या हो तो आप नगर पालिका को अवगत कराएं उच्चाधिकारियों से बात करके आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा । इस गोष्ठी में राजकुमारी देवी, आशा, रजनी, अमरावती, नेहा, लाली, पुष्पा, मनीषा, प्रियंका, फुल कुमारी, सहित रंगोली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों मे अदिति, एवं समीना खातून प्रथम तथा पूजा यादव एवं पुष्पा यादव द्वितीय और अर्चना सोनी एवं शेफाली श्री तृतीय रहीं।

इस दौरान विपिन, राकेश श्रीवास्तव, बृजेश शर्मा, आशुतोष,अजय शर्मा, हरिओम आदि लोग मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY