युवा ही राष्ट्र की पूंजी है….विनय जयसवाल

Shareकुशीनगर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना के प्रांगण में तिरंगा मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन...

कुशीनगर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना के प्रांगण में तिरंगा मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कराया गया विद्यालय के बच्चों द्वारा पूरे जोशो खरोश के साथ भाग लिया गया ।

प्रतियोगिता का प्रारंभ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल द्वारा प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर सेक्शन के आधार पर कराया गया दोनों टीमों के विजेता एवं उपविजेता को शील्ड एवं किट देकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा कहा गया कि युवा ही राष्ट्र की पूंजी है। देश की सुरक्षा एवं देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में युवाओं का विशेष योगदान है ।आप अपने जीवन में खेलकूद का महत्व बनाए रखें। खेलकूद से आपका शरीर फिट और निरोगी रहेगा । आप लोगों के विशेष मांग पर नगर में जगह जगह ओपन जिम नगर पालिका परिषद द्वारा खोला जा रहा है, युवा समय निकालकर अपना शरीर फिट रखें तो उसके रोजगार लिए अपार संभावनाएं हैं । सेना में जाने के लिए शरीर का फिट रहना एक पैमाना है आप फिट रहेंगे तो रोजगार आपके पास रहेगा। प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराने का कार्य दिया गया था मुझे जहां तक पता है इस नगर में 100% घरों में झंडारोहण हुआ है इसके लिए विशेष तौर से युवा बधाई का पात्र है क्योंकि प्रधानमंत्री द्वारा कुछ भी आदेश होता है सबसे ज्यादा हर कार्यक्रम में युवा ही बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं और उस को सफल बनाते हैं । विश्व लेवल पर प्रधानमंत्री मोदी का जो सम्मान बड़ा है उसने युवाओं की विशेष भूमिका है।

अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष कुमार जायसवाल द्वारा सभी आगंतुकों खिलाड़ियों छात्र-छात्राओं को आभार प्रकट किया गया खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष तौर से आभार एवं भविष्य में खेल के प्रति आने वाली परेशानियों को दूर करने का वादा किया गया।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक
मनोज शर्मा सारस्वत, विद्यालय प्रधानाचार्य शैलेंद्र शुक्ला, अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, राकेश त्रिपाठी उमेश पांडेय, राजेश यादव, उमेश चौधरी, कलामुद्दीन,जावेद, जय राम, ईश्वर, भास्कर शर्मा, राकेश, विपिन, अजय शर्मा, अनंत सिंह, हामिद अली, रवि प्रताप सिंह, आलोक विश्वकर्मा, बृजेश शर्मा, खिलाड़ियों में आदर्श, मनीष, सुरेश, धीरज यादव, आदित्य त्रिपाठी, नसीम अहमद, ओमकार यादव विवेक शर्मा, सूरज मद्धेशिया,ज्ञान प्रकाश इत्यादि खिलाड़ी और विद्यालय के विद्यार्थी छात्र-छात्राएं मौजूद
रहे ।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY