डोल मेला को लेकर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति कमेटी की बैठक संपन्न

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के साथ शुरू हो रहे डोल मेला को लेकर बुधवार को कोतवाली पडरौना में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के साथ शुरू हो रहे डोल मेला को लेकर बुधवार को कोतवाली पडरौना में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र से आए गणमान्य लोग और श्री कृष्ण डोल आयोजकों ने अपनी अपनी समस्या गिनाई।

सदर एसडीएम महात्मा सिंह ने जल्द ही इस समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सीओ सदर कुंदन सिंह ने कहा कि 19 अगस्त से श्री कृष्णा जन्माष्टमी शुरू हो रहा है। इसमें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मूर्ति स्थापना और डोल निकाली जानी है। इस दौरान डोल आयोजकों को अपने अपने अखाड़ा के कलाकारों को वालंटियर के रूप में मेले को सकुशल डोल मेले को संपन्न कराने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि डोल निकलते वक्त अखाड़ा खेलने वाले खासतौर पर युवाओं के छोटी मोटी गलती के वजह से विवाद उत्पन्न हो जाता है,ऐसे में डोल आयोजकों को अपने अखाड़ा के कलाकारों को समझाने के साथ विवाद उत्पन्न होने से रोकने की जरूरत है। किसी प्रकार की किसी तरह से डोल मेले में अराजकता फैलाने और गलत हरकतों का हिमाकत करने वालो पर पुलिस उससे सख्ती से निपटने का काम करेगी। डोल मेले के दौरान अखाड़ा खेलने वाले कलाकार तलवार भाला फरसा का उपयोग नहीं करेंगे। किसी प्रकार के भी कोई नई परंपरा कायम नहीं होगी। मेले में खलल डालने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। खास तौर पर डोल मेले के दौरान बजने वाले डीजे के आवाज को भी कम करके बजाना होगा। इससे किसी प्रकार की आवाज सुनकर किसी को दिक्कत ना हो,और ना ही किसी हार्ट के पेशेंट को दिक्कत हो सके। एसडीएम सदर ने कहा कि मिश्रौली बाजार के विभिन्न डोल आयोजकों ने तमाम समस्याओं को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को स्वयं मिश्रौली बाजार जायेंगे। यहां सफाई से लेकर विद्युत व्यवस्था के अलावा क्षतिग्रस्त सड़क और आने जाने वाले रास्ते के बीच गड्ढे वाली समस्या को दूर कराने की काम की जाएगी।

मिश्रौली विश्राम पट्टी निवासी और भाजपा नेता पिंटू मिश्र ने डोल मेला के दौरान तमाम समस्या को लेकर सवाल उठाया। शिक्षक महेंद्र दीक्षित ने भी रास्ते के बीच बने गड्ढे को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की। आधार छपरा ग्राम प्रधान कृष्ण मोहन रौनियार ने प्रशासन की तरफ से मिले निर्देशों को अपने तरफ से डोल मेले के दिन हर संभव मदद कराने का भरोसा दी। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े नेता दूधनाथ वर्मा ने विभिन्न जगहों से आने वाले डोल को मिश्रौली बाजार मे रखा जाता है उसे बेहतर ढंग से सफाई कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने सभी डोल आयोजक मंडलों के अध्यक्ष से शांतिपूर्ण ढंग से डोल मेले को संपन्न कराने की अपील की।
इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मिश्रौली बाजार संजय साही,धीरेंद्र वर्मा,आनंद शंकर सिंह, अमित सिंह, रत्नेश मौर्या, सिवम दीक्षित, सतीश जायसवाल, मोनु बर्मा, सिटु दीक्षित समेत पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग और राजस्व विभाग से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY