जन सूचना अधिकार के अंतर्गत सुनील श्रीवास्तव ने माँगी सात विन्दुओं की सूचना

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर। जन सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6 (3) के अंतर्गत जिले के पडरौना (छावनी) निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने जिला सूचना अधिकारी...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर। जन सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6 (3) के अंतर्गत जिले के पडरौना (छावनी) निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने जिला सूचना अधिकारी कुशीनगर से संबंधित सात विन्दुओं पर सूचना माँगी है। एडीएम कुशीनगर जन सूचना अधिकारी को दिए गए पत्रक में 01 अप्रैल 2019 से सूचना दिए जाने की तिथि तक जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रचार प्रसार हेतु निदेशालय के आदेश के क्रम में कब-कब कितने होर्डिंग्स उपलब्ध हुए एवं एलईडी वैन व सांस्कृतिक दलों के कितने दल जनपद में आये तथा जिला सूचना अधिकारी द्वारा होर्डिंग्स कहाँ-कहाँ लगवाए गये और एलईडी वैन और सांस्कृतिक दलों के नुक्कड़ सभा या अन्य प्रकार के कार्यक्रम कहाँ-कहाँ की टोलियां ने किन-किन स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया व एलईडी वैन, संस्कृतिक दलों,एजेंसियों व टोलियों के नाम व पूरा पता,फोन/मोबाईल नम्बर सहित जिन्हें जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रमाण-पत्र जारी किया गया उसकी सत्यापित प्रति सहित विस्तृत विवरण उपलब्ध करायें।

जिला सूचना विभाग द्वारा 01 अप्रैल 2019 से अब तक (सूचना दिए जाने तक) किन-किन समाचार पत्रों/चैनलों को किस विभाग के विज्ञापन किस तिथि को कितने कितने आकार के आर.ओ. देकर प्रकाशित कराए गए इसकी सत्यापित सूची उपलब्ध करायें। विज्ञापन वितरण में समाचार पत्रों/चैनलों का चयन किस मानक के आधार पर किया जाता है कृपया सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उ.प्र. की विज्ञापन वितरण नियमावली/शासनादेश की सत्यापित प्रति उपलब्ध करावें।

01 अप्रैल 2019 से अब तक (सूचना दिए जाने तक) सूचना निदेशालय व अन्य श्रोतों से किस-किस मद में कितने-कितने धन प्राप्त हुए। माहवार,मदवार व वर्षवार प्राप्त धन को कब-कब कहाँ-कहाँ खर्च किये गए, विस्तृत जानकारी की सत्यापित प्रति देने का कष्ट करें। जिला सूचना विभाग कुशीनगर का आहरण/वितरण अधिकारी कौन है उनका नाम व पूर्ण विवरण उप्लब्ध करायें।

जिला सूचना अधिकारी कुशीनगर के पद पर तैनात कृष्ण कुमार की पहली पोस्टिंग कब और कहां हुई। इनके द्वारा सेवा ग्रहण करने में कौन कौन से शैक्षिक व अन्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किये गए।
सरकारी सेवा में लगाए गये समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतिलिपि उपलब्ध कराने व जिला सूचना अधिकारी द्वारा किस शासनादेश व नियमावली के तहत समाचार पत्रों/चैनलों/पोर्टलों/यूट्यूबों व अन्य में प्रकाशित/प्रदर्शित विज्ञापनों के बिल प्रमाणित किये जाते हैं खबर है कि जिला सूचना अधिकारी के बिल प्रमाणित के आधार पर वित्तीय अनियमितता हो रही है।

जिला सूचना विभाग कुशीनगर के द्वारा गैर मान्यता प्राप्त समाचार पत्रों/चैनलों/पोर्टलों/चुनाव में कवरेज़ करने हेतु प्रेस पास 01 अप्रैल 2019 से अब तक किन-किन अवसरों पर प्रेस-पास जारी किए गये उसकी सत्यापित सूची उपलब्ध कराने की मांग की है। माँगे गये आरटीआई की प्रतिलिपि सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु अपर मुख्य सचिव (सूचना) उ.प्र. शासन व निदेशक सूचना सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उ.प्र. लखनऊ को भी प्रेषित की गई है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY