फोर्स की देखरेख में मिश्रौली डोल सकुशल संपन्न

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जिले का चर्चित मिश्रौली डोल मेला शनिवार को फोर्स की देखरेख मे सौहार्दपूर्वक माहौल में सकुशल संपन्न हो गया। धार्मिक उल्लास के साथ परंपरागत रूप...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जिले का चर्चित मिश्रौली डोल मेला शनिवार को फोर्स की देखरेख मे सौहार्दपूर्वक माहौल में सकुशल संपन्न हो गया। धार्मिक उल्लास के साथ परंपरागत रूप से मनाये जाने वाला डोल मेला हर साल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दुसरे दिन आयोजित किया जाता है। मेला मे मनोहारी झाकी, लोक गायक बिरहा और क्षेत्र के खिलाडियो के हैरतंगेज करतब आकर्षक का केन्द्र रहा।


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दुसरे दिन आयोजित मेला मे मिश्रौली सहित विश्रामपट्टी, सोहरौना, सनेरा मल्ल छपरा, पकड़ी, परसौनी, बरकण्टी, पकड़ियार, मेहंदीगंज, सौनहा, अधार छपरा, सिरसिया शिववाला टोला, दलबहादुर छपरा, कोइरी टोला, चंद्रपुर, सहुआडीह, सुसवलिया, पटेरहा मंगलपुर आदि गांवों से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण का डोल आयोजक मण्डल द्वारा उठाया गया जो अपने क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए मिश्रौली बाजार पहुचा। इस दौरान पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।


मिश्रौली डोल मेला में कुशीनगर , देवरिया व महराजगंज जनपद की पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात किए गये थे। इसके साथ ही एक कंपनी आइटीबीपी बल, 4 पीएससी बल, फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस, एंबुलेंस के साथ डॉक्टर टीम, होम गार्ड और महिला पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। इसके अलावा मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो एसडीएम, दो सीओ, 10 प्रभारी निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, तीन महिला एसआई , 350 कांस्टेबल, 55 महिला कांस्टेबल तैनात किये गये थे। देर शाम डोल मेला के संपन्न होने के बाद प्रशासन की मौजूदगी में डोल को उनके पूर्ववत स्थान पर पहुंचाया गया।

प्रशासन का प्रयास की सराहना
अति संवेदनशील माने जाने वाले मिश्रौली डोल मेला को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। लगभग एक पखवारे पूर्व पुलिस प्रशासन ने पूर्व में हुए विवादों का संज्ञान लेते हुए मिश्रौली, अधार छपरा, गांवों में दोनों समुदाय के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर सौहार्द पूर्वक माहौल में डोल मेला संपन्न कराने का आह्वान किया था। शांति-व्यवस्था के लिए दोनों समुदाय के लोगों की जिम्मेदारी तय कर दी गई थी, जिसके परिणामस्वरूप आपसी सौहार्द के साथ शान्ति पूर्ण ढंग संपन्न हो गया।

डीएम , एसपी ने लिया जायजा

मिश्रौली डोल अतिसंवेदनशील होने के कारण जिला प्रशासन पुरी तरह सर्तक रहा। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

मौजुद रहे एसडीएम और सीओ

मिश्रौली डोल मेला मे भगवान श्रीकृष्ण का डोल उठने से लेकर मेला के समापन व डोल को निर्धारित रास्ते से निर्धारित जगह पर पहुचाने तक फोर्स के साथ साथ एसडीएम और सीओ मुस्तैदी मे लगे रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY