नगर के लाभार्थियों से पोस्ट कार्ड के माध्यम से आभार प्रकट करने के लिए नपा अध्यक्ष ने किया आग्रह

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने के बीच मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने के बीच मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा नगरीय क्षेत्र में रह रहे विभिन्न लाभार्थियों से तथा विशिष्ट जनों से सम्पर्क कर पोस्ट कार्ड पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी विभिन्न योजनाओं के लिए आभार प्रकट किए जाने सम्बन्धित आग्रह किया गया, साथ ही पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना भी की। पोस्टकार्ड पत्र वितरण के बीच नगर के साहबगंज दक्षिणी, साहबगंज उत्तरी, गांधी नगर, कानू टोला, मेन बाजार उत्तरी, बंजारी घाट सहित विभिन्न वार्डों में लाभार्थियों से मुलाकात भी की गई।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं ने समाज के शोषित पीड़ित वंचित वर्ग को जीने की नई आस दी है। आवास योजना, शौचालय योजना, जनधन खाता, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, स्टार्ट अप, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि जैसी दर्जनों अन्य योजनाओं ने अंत्योदय के लक्ष्य को हासिल करने में सहायता की है और समाज का अंतिम वर्ग मुख्यधारा से जुड़ पाया है। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ राजेश, आलोक विश्वकर्मा, रवि शर्मा, पुजारी, पिंटू, अभय, सन्तोष के अलावा लाभार्थी गण तथा आमजन उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY