30 सितम्बर को विकास खण्ड विशुनपुरा परिसर में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर द्वारा आकांक्षात्मक योजना के अन्तर्गत चयनित विकास खण्ड, विशुनपुरा के परिसर में दिनांक 30.09.2022 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर द्वारा आकांक्षात्मक योजना के अन्तर्गत चयनित विकास खण्ड, विशुनपुरा के परिसर में दिनांक 30.09.2022 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है,जिसकी जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने दी है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे।
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई0टी0आई उत्तीर्ण एवं 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में जी4यस सिक्योर सोल्यूशन इण्डिया प्रा०लि०, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि० एव हुण्डई मैनपावर सर्विसेस इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग करेगी।

इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पायेगे। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10:00 बजे विकास खण्ड, विशुनपुरा के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY