उप मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर नपा अध्यक्ष ने किया स्वागत

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री / स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के नगर आगमन पर शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल ने नगर के सुभाष चौक...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री / स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के नगर आगमन पर शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल ने नगर के सुभाष चौक पर माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया। इस बीच भारत माता की जयकारों के साथ पूरा नगर गूंजयमान हो उठा ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री श्री पाठक का आगमन कल शाम ही भाजपा के जनपद कार्यालय रविन्द्रनगर में हो गया था और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कार्यक्रम शाम से ही शुरू रहा। सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद विजय दुबे व जनपद के सभी विधायकों व पालिकाध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल व भाजपा नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक चलता रहा। नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने जानकारी के तहत बताया कि मंत्री जी का काफिला सुभाष चौक रामकोला की तरफ से कप्तानगंज, महराजगंज की ओर प्रस्थान करेगा।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया, अजय शर्मा, गौतम गुप्ता, राजेश जायसवाल, संतोष चौहान, नरेंद्र गिरी, आदर्श जायसवाल, रविंद्र साह, मनीष सिंह, श्याम साहा, जय वर्मा, गोविंद शर्मा, मानस मिश्रा, मोनू साहा, चंदन साहा, विपिन जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, कुंदन सिंह, मुकुंद जायसवाल, विद्यानंद वर्मा, आयुष जायसवाल, किशन जयसवाल सहित सैकड़ों संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY