महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनके जन्मोत्सव पर जनपद के लोगों ने श्रद्धापूर्वक याद किया और धूमधाम से इनकी जयंती मनाई। इस...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनके जन्मोत्सव पर जनपद के लोगों ने श्रद्धापूर्वक याद किया और धूमधाम से इनकी जयंती मनाई। इस दिन विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए । सबने दोनों महापुरुषों के संघर्षपूर्ण जीवन से सबक लेने और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की संकल्प को दोहराया। इस दौरान सरकारी व गैरसरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और फिर दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। उनके विचार सशक्त एवं समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कारगर हैं। डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। राष्ट्र की सामाजिक व आर्थिक मजबूती के लिए उन्होंने कुरीतियों व भेदभाव को दूर करने, सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने, मानवता की सेवा और स्वच्छता पर बल दिया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को खाद्यान्न और सुरक्षा के दृष्टिकोण से शक्तिशाली बनाया।


डीएम ने खादी ग्रामोद्योग विभाग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा एडीएम देवीदयाल वर्मा के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान टीओ डीएसओ, जिला खादी ग्रामोद्दोग अधिकारी, अभिहित अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इसी तरह पुलिस कार्यालय, विकास भवन,

डीआरडीए, सीएमओ कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, अग्निशमन केंद्र, जिला अस्पताल, जिला पंचायत, इनकम टैक्स कार्यालय, सदर तहसील, डीसीओ कार्यालय, निबंधन कार्यालय, जल निगम, बिजली घर, डिप्टी आरएमओ कार्यालय सहित सभी दफ्तरों में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY