महात्मा गांधी के विचार सत्य और अहिंसा, भारतीय संस्कृति का मूल आधार है…नपा अध्यक्ष

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगरपालिका परिसर में अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा झंडारोहण किया गया।इसके पश्चात कोतवाली रोड स्थित...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगरपालिका परिसर में अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा झंडारोहण किया गया।इसके पश्चात कोतवाली रोड स्थित जलकल भवन और सुभाष चौक पर भी झंडारोहण की गई और प्रभातफेरी निकालते हुए तिलक चौक, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, रामकोला रोड, बावली चौक पर विभिन्न राष्ट्रनायकों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसी के क्रम में आज पीएम मोदी के जल संरक्षण अभियान को भी बल देते हुए पालिकाध्यक्ष ने अपने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बावली पोखरे की सफाई व्यवस्था में श्रमदान दिया।

पालिका कार्यालय के सभागार में गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। अध्यक्ष श्री जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि महात्मा गांधी के विचार सत्य और अहिंसा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। अपने नेतृत्व में भारत की लाखों आबादी को एकजुट कर उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस काल मे भारत के पास पेट भरने को भरपूर अनाज नहीं था उस स्थिति में भी जय जवान जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी ने अपने नेतृत्व में पाकिस्तान को धूल चटाई थी और भारतीय सेना ने लाहौर तक तिरंगा लहरा दिया था। पीएम मोदी को इन्हीं महान विभूतियों का अंश बताते हुए उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक दौर में पीएम मोदी की कूटनीति से भारत विश्व की दिशा तय करता है और विश्व की अगुवाई कर रहा है। कला से लेकर तकनीक, शांति से लेकर सैन्य, संस्कृति से लेकर उच्च शिक्षा, पर्यटन से लेकर नवाचार तक भारत नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की नीतियों ने भारत को कोरोना और वैश्विक मंदी के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखा।

इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, ईओ संतराम सरोज, सभासद विजय यादव, राकेश मद्धेशिया,सुरेश चौरसिया, रामाश्रय गौतम ,राजकुमार चौरसिया, सौरभ सिंह, सुभाष सोनी, अब्दुल्ला अंसारी, पप्पू जमील, सोनू यादव, मंसूर अली, सहित संतोष मिश्रा, अरुण सिंह, महेंद्र चौधरी, श्याम साहा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, नीरज मिश्रा, अमित तिवारी, मानस मिश्रा, रविंद्र साह, मनीष सिंह, जय वर्मा, आदर्श जायसवाल, अशोक गुप्ता, अनिल कुमार, अरुण सिंह, अजय शर्मा, आनंद रावत,सहित नगरपालिका के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY