जनपद के तहसील और विकास खण्डों पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Shareशीनगर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न तहसीलों व विकासखंड स्तरों पर वाल्मीकि जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया तहसील मुख्यालयों तथा विकासखंड स्तरों पर विभिन्न...

शीनगर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न तहसीलों व विकासखंड स्तरों पर वाल्मीकि जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया तहसील मुख्यालयों तथा विकासखंड स्तरों पर विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन एवं रामायण पाठ किया गया तथा सफाई मित्र सम्मान समारोह व सफाई मित्र सुरक्षा किट वितरण का कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। इस दौरान विभिन्न सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर तहसील पडरौना में जलकल भवन में अवस्थित मंदिर में वाल्मीकि जयंती मनाई गई, तथा सफाई मित्रों को सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल, उपजिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह भी उपस्थित रहे। तहसील कप्तानगंज में माननीय विधायक रामकोला विनय गौड़, उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव एवं तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी द्वारा तहसील के पास अवस्थित शिव मंदिर में विधिवत तरीके से पूजा तथा रामायण पाठ किया गया तथा सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।


तहसील हाटा में वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ का शुभारंभ माननीय विधायक हाटा मोहन वर्मा द्वारा किया गया। मौके पर तहसीलदार हाटा, अधिशासी अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तमकुहीराज में रामजानकी मंदिर स्टेशन रोड दुदही, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा सेवरही और ब्रह्मस्थान तमकुहीराज में महर्षि वाल्मीकि रामायण पाठ सम्पन्न कराया गया। तहसील परिसर कसया में अवस्थित शिव मंदिर में वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया गया, वही तहसील खड्डा में काली मंदिर में वाल्मीकि जयंती आयोजित की गई। रामायण पाठ व भजन कीर्तन कार्यक्रमों के माध्यम से वाल्मीकि जयंती सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों पर भी महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन की गई।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY