नही रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव

Shareकुशीनगर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज दिन सोमवार (10...

कुशीनगर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज दिन सोमवार (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे में आखिरी सांस ली। मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था।
देश के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अनेक दिग्गज राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोक व्यक्त करने के साथ 3 दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है और उन्होंने कहा कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा ।
धरती पुत्र मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार सैफई स्थित उनके गांव में किया जाएगा। इससे पूर्व उनका शव लखनऊ ले जाया जा रहा है। जहां अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। मुलायम सिंह की मौत की सूचना सबसे पहले उनके पुत्र व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके दी।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY