नेताजी को यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर,समाज हित में सदैव तत्पर रहने की ली शपथ

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क नोयडा यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अरूणेश यादव के निर्देश पर समाज हित के लिए सदैव तत्पर रहने व सामाजिक संगठन के रूप...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

नोयडा यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अरूणेश यादव के निर्देश पर समाज हित के लिए सदैव तत्पर रहने व सामाजिक संगठन के रूप मे कार्यकरने वाले यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के संगठन पदाधिकारियों ने नोयडा सहित अलग-अलग जगह शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर नेता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । साथ ही सभी पदाधिकारियों ने यह प्रण लिया कि समाज हित और उत्थान में सदैव तत्पर रहेंगे और समाज को शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 अरूणेश यादव ने नेता जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुये कहा कि नेता जी समाज के गरीबो दलितों पिछड़ो अल्पसंख्यको के हक अधिकार दिलाने के लिये जीवन भर लड़ते रहे उनके जीवन का शिक्षक की भूमिका के साथ ही सड़क से सदन तक का लम्बा सफर हमें मार्गदर्शक बनेगा समाज के लिये लम्बे समय तक जेल में रहे डा लोहिया व महान समाजवादी जय प्रकाशनारायण डा अम्बेडकर के कांरवा को आगे बढ़ाते रहे।

इस अवसर पर डा सुबाष यादव, डा हेमेन्द्र यादव, सुरेश यादव, राजकुमार यादव, मधुर यादव, अमित यादव, सुशील यादव, उत्तम चंद यादव, गिरीश यादव, राजेश यादव, संजीव यादव, अजय यादव, उत्तम सिंह, अशोक यादव, सतेंन्द्र यादव, प्रांशु यादव, लालमणि यादव, संदीप कुमार यादव, सौरभ यादव सुरेन्द्रयादव आदि उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया इस क्रम मे उत्तर प्रदेश बिहार दिल्ली महाराष्ट्र और देश के अन्य प्रदेशो मे श्रद्धांजलि सभा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया यह जानकारी यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के मिडिया प्रभारी भगवन्त यादव ने दी है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY