नपा अध्यक्ष और अभाविप ने संयुक्त रूप से परीक्षार्थियों को रात्रि विश्राम, भोजन व केंद्रों पर पहुँचाने के लिए किया व्यवस्था

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2022 के पडरौना केंद्र पर राज्य भर से आए परीक्षार्थियों के रात्रि विश्राम, भोजन व आसपास...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2022 के पडरौना केंद्र पर राज्य भर से आए परीक्षार्थियों के रात्रि विश्राम, भोजन व आसपास के केंद्रों में पहुँचाने की व्यवस्था नगरपालिका परिषद पडरौना और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संयुक्त रूप से की। ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात से ही सैंकड़ों की सँख्या में परीक्षा देने आए बच्चों का समूह रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर इकट्ठा होने लगा। सूचना मिलने पर अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में पालिका की टीम व एबीवीपी के कार्यकर्तागणों ने मिलकर बच्चों के समूह को नगर के कोतवाली रोड स्थित नपा के जलकल भवन में नवनिर्मित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पथिक निवास रैन बसेरा में भेजवाने का कार्य शुरू कर दिया। अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि अब तक लगभग 500 की संख्या में रात्रि विश्राम के अलावा तीनों समय के भोजन की व्यवस्था का प्रबंध नपा द्वारा किया गया है। साथ ही नगर के सीमावर्ती व आसपास के इलाकों में परीक्षा केंद्र पड़ने की स्थिति में बच्चों को पालिका की निःशुल्क पथिक वाहन द्वारा बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचाया भी जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा बड़ी संख्या में समूह ग की भर्ती को लेकर उत्साहित बच्चों ने इस पूरी व्यवस्था के लिए राज्य सरकार के अलावा नगरपालिका पडरौना और एबीवीपी को धन्यवाद प्रेषित किया।

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, एबीवीपी संगठन मंत्री अमन, संजय साहा सोनु कुशवाहा कार्तिक सिंह, भोला साहा किशन कुशवाहा,राजेश कुशवाहा गोविंद रौनियार मंथन सिंह गोविंद शर्मा मन्नू कुमार सन्नी मद्धेशिया जय वर्मा सहित नपा कर्मी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY